कारोबार

Crude Oil के दाम 80 डॉलर से नीचे आए, तेल बाजार में राहत, क्या बदल गईं आपके शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमतें?

Crude Oil Pirce News: कच्चे तेल के दामों में गिरावट जारी है। ब्रेंट क्रूड इस समय 80 डॉलर प्रति बैरल से नीचे ट्रेड कर रहा है। होर्मुज के दोबारा खुलने की उम्मीद और अमेरिका-ईरान वार्ता में प्रगति से यह गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं, भारत में E20 का विरोध हो रहा है।
2 min read
Aug 05, 2026
Crude Oil price news
Crude Oil हुआ सस्ता (फोटो-ANI)

Petrol Diesel Price Today 5th August 2026: ग्लोबल मार्केट में क्रूड ऑयल के दामों में लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में गिरावट देखने को मिली। ऑयल मार्केट में यह उम्मीद मजबूत हुई है कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को फिर से खोलने को लेकर कूटनीतिक समाधान निकल सकता है, जिससे कच्चे तेल की आपूर्ति सामान्य हो सकेगी। इसी पॉजिटिव माहौल के बीच ब्रेंट क्रूड 80 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आ गया है। इधर भारत में क्रूड ऑयल पर निर्भरता कम करने के लिए अपनाए जा रहे E20 फ्यूल का लगातार विरोध हो रहा है। वहीं, पेट्रोल-डीजल के दामों में ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने कोई बदलाव नहीं किया है।

Crude Oil के दाम में गिरावट जारी

बुधवार को सुबह 8 बजकर 40 मिनट पर ब्रेंट क्रूड 1.31 फीसदी की गिरावट के साथ 78.31 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, अमेरिकी WTI क्रूड 1.55 फीसदी की गिरावट के साथ 74.58 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड करता दिखा। हाल ही के हफ्तों में तेल बाजार में काफी अस्थिरता रही। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर संभावित सैन्य कार्रवाई को टालते हुए कूटनीतिक वार्ता के लिए समय देने की घोषणा की थी, जिसके बाद कीमतों में गिरावट शुरू हुई। इससे पहले जुलाई के अंत में होर्मुज और बाब अल-मंडेब में बढ़ते तनाव के कारण क्रूड के दाम 101 डॉलर तक पहुंच गए थे।

Source: Trading Ecomomics (ब्रेंट क्रूड में एक दिन का उतार-चढ़ाव)

5 अगस्त को भारत में Petrol Diesel के दाम

शहरपेट्रोल (₹/लीटर)डीजल (₹/लीटर)
नई दिल्ली₹102.12₹95.20
मुंबई₹111.18₹97.83
कोलकाता₹113.51₹99.82
चेन्नई₹107.76₹99.55
गुरुग्राम₹102.97₹95.64
नोएडा₹101.89₹95.37
बेंगलुरु₹111.68₹99.56
भुवनेश्वर₹109.33₹101.02
चंडीगढ़₹101.54₹89.47
हैदराबाद₹115.69₹103.82
लखनऊ₹101.86₹95.36
पटना₹113.37₹99.36
जयपुर₹112.69₹97.78
तिरुवनंतपुरम₹115.49₹104.40

E20 के विरोध में 2.33 लाख याचिकाएं

क्रूड ऑयल पर निर्भरता कम करने के लिए अपनाए जा रहे E20 फ्यूल को लेकर भारत में लगातार विरोध किया जा रहा है। ऐसे में आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को मंगलवार को उस समय दिल्ली पुलिस ने रोक दिया, जब वह करीब 100 पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास की ओर मार्च कर रहे थे। उनके साथ E20 मिश्रित पेट्रोल को वापस लेने की मांग वाली 2.33 लाख से अधिक हस्ताक्षर याचिकाएं भी थी।

Updated on:
05 Aug 2026 09:46 am
Published on:
05 Aug 2026 09:46 am