यूनिवर्सल अकाउंट नंबर को आधार नंबर से जोड़ने की अंतिम तारीख 30 नवंबर 2021 तक ही है। UAN को आधार कार्ड से नहीं जोड़ गया तो आपको बड़े नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। EPFO सब्‍सक्राइबर्स अपने PF अकाउंट को एक्टिव रखने के लिए आधार कार्ड के नंबर से लिंक जरूर कर लें।
Aadhaar Card Update: अगर आप निजी सेक्टर में काम करते हैं और EPFO सब्सक्राइबर्स हैं तो ईपीएफओ खाताधारकों के लिए बेहद जरूरी खबर है। आपके पास यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (Universal Account Number) है तों आप तुरंत UAN को आधार नंबर जोड़ ले। यूनिवर्सल अकाउंट नंबर को आधार नंबर से जोड़ने की अंतिम तारीख 30 नवंबर 2021 तक ही है। UAN को आधार कार्ड से नहीं जोड़ गया तो आपको बड़े नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।
कर्मचारियों को होगा ये नुकसान
30 नवंबर यानी आज रात तक UAN को आधार नंबर नहीं जोड़ा गया तो EPFO सब्सक्राइबर्स को बड़ा नुकसान हो सकता है। इसके बाद कर्मचारी न तो पीएफ का पैसा जमा कर पाएंगे और न ही पीएफ खाते से पैसे निकाल पाएंगे। EPFO सब्सक्राइबर्स अपने PF अकाउंट को एक्टिव रखने के लिए आधार कार्ड के नंबर से लिंक जरूर कर लें। ऐसा नहीं करने पर PF खाता बंद भी हो सकता है।
तो नहीं मिलेगा 7 लाख रुपए का बीमा कवर
पीएफ खाते को एक्टिव रखने के लिए आधार से लिंक जरूर कर लें। पीएफ खाते पर मिलने वाले इंश्योरेंस कवर के लिए आधार-यूएएन का लिंक होना अनिवार्य है। आपका खाता आधार से लिंक नहीं होने पर एम्प्लाई डिपॉजिट लिंक्ड इंश्योरेंस के तहत कर्मचारी के 7 लाख रुपये के जीवन बीमा के लिए राशि जमा नहीं हो सकेगी।
EPFO Website से ऐसे करें लिंक:—