2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Aadhaar Card : UIDAI ने जनता की दी बड़ी राहत, अब कहीं पर भी डाउनलोड करें आधार कार्ड

अगर किसी व्यक्ति के पास आधार कार्ड नहीं है या खो गया तो तो उसको कई प्रकार की समस्याओं से जूझना पड़ता है। लेकिन अब आपको कोई चिंता करने की बात नहीं है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने अब आसानी से आधार कार्ड डाउनलोड करने का तरीका बताया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 29 Nov 2021, 11:25 AM IST

Aadhaar Card Update

Aadhaar Card Update

Aadhaar Card : आज के समय में आधार कार्ड सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज बन गया है। आधार पहचान पत्र के साथ—साथ सभी सरकारी और गैर सरकारी कामों के लिए अनिवार्य हो गया है। आधार स्कूल में बच्चे बच्चे के दाखिले, बैंक से लेनदेन, लोन और आरटीआर के लिए बहुत आवश्यक हैं। हर काम में आधार को जोड़ने से आम जनता को काफी राहत हुई है। अगर किसी व्यक्ति के पास आधार कार्ड नहीं है या खो गया तो तो उसको कई प्रकार की समस्याओं से जूझना पड़ता है। लेकिन अब आपको कोई चिंता करने की बात नहीं है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने अब आसानी से आधार कार्ड डाउनलोड करने का तरीका बताया है।


UIDAI ने किया ट्वीट:—
UIDAI ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर इस सुविधा की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अपना आधार https://eaadhaar.uidai.gov.in से कभी भी कहीं भी डाउनलोड कर सकते है। आप ‘नियमित आधार’ डाउनलोड करना चुन सकते हैं। यदि आपका आधार कार्ड गुम हो जाए तो आप इस लिंक की मदद से अपना आधार कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

यह भी पढ़ें :— Aadhaar Card: आधार में एड्रेस अपडेट करना हुआ कठिन, UIDAI ने नियमों में किया ये बदलाव


ऑनलाइन डाउनलोड करने का लिंक:—
यूआईडीएआई ने आधार कार्ड को ऑनलाइन डाउनलोड करने के लिए सीधा लिंक साझा किया है। https://eaadhaar.uidai.gov.in से कोई भी अपना आधार कार्ड कभी भी कहीं भी डाउनलोड कर सकते है। आपको सिर्फ इस लिंक पर क्लिक करना होगा और आगे बताए गए निर्देशों का पालन करना होगा।

यह भी पढ़ें :— Aadhaar Card : आधार से होने वाले फ्रॉड से बचना है, तो भूल से भी ना करें ये गलतियां

ऐसे करें डाउनलोड अपना आधार कार्ड:—
— सबसे पहले UIDAI के सीधे लिंक eaadhaar.uidai.gov.in/ पर लॉगिन करें।
— इसके बाद अपना 12 नंबरों का आधार नंबर दर्ज करें।
— यदि आपको मास्क आधार कार्ड चाहते हैं तो I Want a Masked Aadhaar पर क्लिक करें।

यह भी पढ़ें :— Aadhaar Card Update : आधार में है गड़बड़ी तो ना लें टेंशन, घर बैठे ऐसे करें ठीक

— इसके बाद सुरक्षा कोड या कैप्चा दर्ज करें। अब OTP वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।
— अब आपके रजिस्ट्रड मोबाइल नंबर पर OTP आ जाएगा।
— OTP दर्ज करें, अब आपके सामने आधार कार्ड की डिटेल नजर आएगी।
— डाउनलोड कर क्लिक करें और भविष्य के लिए अपने पास रख लें।