14 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

SBI और BOB की FD में कितने साल में डबल होगा आपका पैसा, समझिए पूरा कैलकुलेशन

Retirement Investment: SBI और BOB सीनियर सिटीजन को 10 साल की FD पर 7.05 और 7 प्रतिशत ब्याज दे रहे हैं। 5 लाख रुपये की FD 10 साल में लगभग 10 लाख रुपये हो सकती है।

2 min read
Google source verification
SBI senior citizen FD rate

रिटायरमेंट के बाद FD में निवेश एक बेहतर विकल्प है। (PC: AI)

Best Saving Scheme: रिटायरमेंट के बाद ज्यादातर लोग ऐसी जगह पैसा लगाना चाहते हैं जहां जोखिम न हो और रिटर्न तय हो। फिक्स्ड डिपॉजिट यानी FD इसलिए सीनियर सिटीजन की पहली पसंद बनी रहती है। बैंक बुजुर्ग निवेशकों को सामान्य दर से अधिक ब्याज देते हैं और कुछ बैंकों की दरें तो ऐसी हैं, जिनमें एक निश्चित समय बाद पैसा दोगुना हो जाता है। ऐसे में बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ये दो बैंक ऐसे है जो लगभग 10 साल में आपके पैसों को दोगुना करके देते हैं।

BOB में FD पर मिलने वाला रिटर्न

बैंक ऑफ बड़ौदा यानी BOB इस समय सीनियर सीटिजन को अलग-अलग अवधि की फिक्स डिपॉजिट पर 6.75 फीसदी से 7 फीसदी का रिटर्न दे रहा है। इसमे को 1 साल की FD पर 6.75 प्रतिशत ब्याज मिल रहा है। वहीं, 3 साल और 5 साल की FD पर 6.75 प्रतिशत और 6.90 प्रतिशत की ब्याज दर मिल रही है। इसके साथ ही 5 साल से अधिक और 10 साल तक की FD पर BOB 7 प्रतिशत की दर से ब्याज दे रहा है।

SBI में FD पर मिलने वाला रिटर्न

देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक SBI ने भी सीनियर सिटीजन के लिए आकर्षक FD दरें तय की हैं। SBI 1 साल की FD पर 6.75 प्रतिशत और 3 साल की FD पर 6.80 प्रतिशत ब्याज दे रहा है। 5 साल और 10 साल दोनों अवधि की FD पर SBI 7.05 प्रतिशत की दर से ब्याज देता है जो BOB से थोड़ा ज्यादा है।

अवधि (FD Tenure)BOB ब्याज दर (सीनियर सिटीजन) SBI ब्याज दर (सीनियर सिटीजन)
1 वर्ष6.75%6.75%
3 वर्ष6.75%6.80%
5 वर्ष6.90%7.05%
10 वर्ष7.00%7.05%

कहां मिलेगा ज्यादा रिटर्न

बैंकब्याज दरकुल ब्याजमैच्योरिटी राशि
Bank of Baroda7.00%₹5,00,798.67₹10,00,798.67
SBI7.05%₹5,05,728.40₹10,05,728.40

अगर कोई सीनियर सिटीजन BOB में 5 लाख रुपये 10 साल के लिए जमा करते हैं तो 7 प्रतिशत की ब्याज दर पर उन्हें करीब 5 लाख रुपये से अधिक ब्याज मिलेगा और मैच्योरिटी पर कुल राशि लगभग 10 लाख रुपये हो जाएगी। वहीं, अगर SBI में 5 लाख रुपये 10 साल के लिए जमा करने पर 7.05 प्रतिशत की दर से मैच्योरिटी राशि लगभग 10 लाख 5 हजार रुपये से अधिक होगी। यानी SBI का विकल्प BOB की तुलना में थोड़ा बेहतर रिटर्न देता है।