कारोबार

बैंक अकाउंट, शेयर या म्यूचुअल फंड में जमा पैसा भूल गए हैं? Unclaimed Assets Portal पर मिलेगी सारी जानकारी, जानें प्रोसेस

Unclaimed Assets: वित्त मंत्रालय ने एक नया पोर्टल लॉन्च किया है, जिसके जरिए नागरिक अपनी अनक्लेम्ड बैंक डिपॉजिट, इंश्योरेंस क्लेम, शेयर और म्यूचुअल फंड की जानकारी PAN नंबर से एक जगह खोज सकते हैं।
2 min read
May 30, 2026
mutual fund trace
Finance Ministry ने एक नया पोर्टल लॉन्च किया है। (PC: Freepik)

Unclaimed Assets Portal: अगर आप किसी बैंक खाते में जमा पैसा, म्यूचुअल फंड, शेयर या किसी निवेश स्कीम में पैसा लगाकर भूल गए हैं, तो अब आप आसानी से अपने पैसे का पता लगा सकते हैं। सरकार ने एक यूनिफाइड ऑनलाइन पोर्टल लॉन्च किया है। इस पोर्टल के जरिए लोग अपनी भूली हुई जमा रकम का पता लाग सकते हैं। इसके अलावा परिवार के किसी सदस्य की मृत्यु के बाद मृत व्यक्ति द्वारा कहां-कहां पैसा जमा किया हुआ था, यह भी पता लगाया जा सकता है।

देश में लाखों ऐसे लोग है, जिनकी रकम बिना किसी क्लेम के अभी भी खातों में पड़ी है। इस पोर्टल के जरिए कोई भी नागरिक अपनी अनक्लेम्ड बैंक डिपॉजिट, इंश्योरेंस क्लेम, शेयर, डिविडेंड और म्यूचुअल फंड की जानकारी एक ही जगह से खोज और ट्रेस कर सकता है।

एक पोर्टल, 4 सेक्शन

वित्त मंत्रालय ने PSB एलायंस के सहयोग से अनक्लेम्ड एसेट पोर्टल तैयार किया है। इस पोर्टल पर चार अलग-अलग सेक्शन बनाए गए हैं, जिनमें बैंक डिपॉजिट, इंश्योरेंस क्लेम, शेयर और डिविडेंड तथा म्यूचुअल फंड शामिल हैं। नागरिक अपनी जरूरत के अनुसार इनमें से किसी भी सेक्शन में जाकर अपना PAN नंबर और फोन नंबर या ईमेल आईडी दर्ज करके OTP के जरिए लॉगिन कर सकते हैं और अपनी अनक्लेम्ड संपत्ति की जानकारी हासिल कर सकते हैं।

स्टेप बाय स्टेप गाइड

  • सबसे पहले www.unclaimedassetsportal.in पर जाएं।
  • इसके बाद आपको चार कैटेगरी दिखाई देंगी।
    • बैंक जमा
    • बीमा दावे
    • शेयर एवं डिविडेंड
    • म्यूचुअल फंड

आपकी पूंजी आपका अधिकार अभियान

यह पोर्टल सरकार के राष्ट्रव्यापी अभियान का हिस्सा है, जिसका नाम आपकी पूंजी आपका अधिकार है। इस अभियान को डिपार्टमेंट ऑफ फाइनेंशियल सर्विसेज ने बैंकों, बीमा नियामकों और अन्य वित्तीय संस्थाओं के साथ मिलकर शुरू किया है। इसका मकसद है कि लोग अपनी उस रकम को वापस पा सकें जो किसी कारण से वर्षों से अनक्लेम्ड पड़ी है।

डिपार्टमेंट ऑफ फाइनेंशियल सर्विसेज के सेक्रेटरी नागराजू ने कहा कि यह प्लेटफॉर्म नागरिकों की सुविधा बढ़ाएगा और उन्हें उनकी सही वित्तीय संपत्ति से दोबारा जोड़ने में मदद करेगा। सेक्रेटरी ने सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की समीक्षा बैठक के दौरान इस पोर्टल को लॉन्च किया।

Updated on:
30 May 2026 02:45 pm
Published on:
30 May 2026 02:45 pm