कारोबार

फ्लिपकार्ट की समर सेल शुरू, मिल रहा है 80 फीसद तक का बंपर डिस्काउंट

देश की सबसे ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट ने समर सेल शुरू कर दी है। इससे पहले फ्लिपकार्ट ने बिग 10 सेल के तहत चार दिनों तक डिस्काउंट ऑफर्स दिए थे। कंपनी की समर सेल में 80 फीसद तक डिस्काउंट्स की छूट मिल रही है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 29 May 2017, 4:32 PM IST
Flipkart
Flipkart

देश की सबसे ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट ने समर सेल शुरू कर दी है। इससे पहले फ्लिपकार्ट ने बिग 10 सेल के तहत चार दिनों तक डिस्काउंट ऑफर्स दिए थे। कंपनी की समर सेल में 80 फीसद तक डिस्काउंट्स की छूट मिल रही है। यह सेल 29 मई से शुरु हो रही है, जो 31 मई तक चलेगा।

तीन दिनों तक चलने वाले समर सेल में इलेक्ट्रॉनिक्स और ऑटो ऐक्ससरीज पर 80 फीसद तक के डिस्काउंट्स ऑफर दिए जा रहे है। इतना ही नहीं, इन सामानों की खरीद पर एक्सचेंज ऑफर्स के साथ-साथ बिना ब्याज की ईएमआई की सुविधा भी है। फ्लिपकार्ट के इस समर शॉपिंग डेज फेस्टिवल में होम अप्लायंसेज और स्मार्टफोन्स पर भी भारी छूट मिल रही है।

इन प्रोडक्ट पर मिल रही है भारी छूट

फ्लिपकार्ट एसी पर 30 प्रतिशत डिस्काउंट ऑफर दे रहा है, वहीं स्मार्टफोन्स पर 10 हजार रुपए की छूट मिल रही है। इसी तरह, जोर्डानो वॉचेज और महिलाओं के लिए प्रीमियम बैग्स पर कम से कम 75 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। दूसरी डील्स में ऐपल वॉचेज सीरीज 2 पर 14 प्रतिशत और 40 इंच के सोनी टेलीविजन पर 20 प्रतिशत की छूट शामिल है।

फोनपे एप यूज करने पर कैशबैक

फोनपे से ट्रांजैक्शन करने वाले ग्राहकों को 25 प्रतिशत का कैशबैक भी दिया जाएगा। फोनपे फ्लिपकार्ट की अपनी पेमेंट कंपनी है, जो यूपीआई बेस्ड ट्रांजैक्शन फैसिलिटी मुहैया कराती है। सिटी बैंक के क्रेडिट या डेबिट कार्ड से पेमेंट करने वाले ग्राहकों को भी कथित तौर पर 10 प्रतिशत का अतिरिक्त कैशबैक ऑफर किया जा रहा है।


Published on: