5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Dhanteras Gold Returns: इस धनतेरस सोना खरीदें या चांदी, पिछले साल से कितना दिया है रिटर्न? जानिए क्या कह रहे एक्सपर्ट

Gold Silver Price: सोने की कीमतें पिछली धनतेरस की तुलना में 15 फीसदी बढ़ गई हैं। वहीं, चांदी ने 22 फीसदी रिटर्न दिया है। धनतेरस पर बड़ी संख्या में लोग गहने खरीदते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Pawan Jayaswal

•

Updated: 5 Nov 2026, 1:11 PM IST

Gold Silver Price

सोने-चांदी की कीमतें पिछली धनतेरस की तुलना में बढ़ी हैं। (PC: AI)

Gold Price on Dhanteras: शुक्रवार, 6 नवंबर को देशभर में धनतेरस मनाई जाएगी। इसके साथ ही 5 दिन का दिवाली पर्व भी शुरू हो जाएगा। नई दिल्ली पंचांग के अनुसार, धनतेरस की तिथी 6 नवंबर को सुबह 10:30 बजे से शुरू होकर 7 नवंबर को सुबह 10:47 बजे तक रहेगी। धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदना काफी शुभ माना जाता है। ऐसे में बड़ी संख्या में लोग इस दिन सोने-चांदी की खरीदारी करने का प्लान कर रहे हैं। कई लोगों के मन में यह सवाल रहता है कि इस बार धनतेरस पर सोना-खरीदें या चांदी, कहां ज्यादा रिटर्न मिल सकता है और पिछली धनतेरस की तुलना में भाव कम है या ज्यादा? आइए जानते हैं।

पिछली धनतेरस से 15% बढ़ गए सोने के भाव

केडिया एडवाइजरी के एमडी अजय केडिया ने पत्रिका डॉट कॉम को बताया कि पिछली धनतेरस पर यानी 17 अक्टूबर 2025 को सोने का भाव 1,27,008 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था। 5 नवंबर 2026 को यह भाव 1,46,109 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। इस तरह पिछली धनतेरस से सोने के भाव 19,101 रुपये प्रति 10 ग्राम यानी 15.04 फीसदी बढ़ गए हैं।

पिछली धनतेरस से 22% महंगी हुई चांदी

चांदी की कीमतें भी पिछली धनतेरस की तुलना में काफी बढ़ गई हैं। केडिया ने बताया कि पिछली धनरेस को चांदी का भाव 1,56,604 रुपये प्रति किलोग्राम पर था। अब यह भाव बढ़कर 1,90,946 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है। इस तरह कीमतों में 34,342 रुपये यानी 21.93 फीसदी का इजाफा हुआ है।

साल 2012 से धनतेरस पर सोने-चांदी का रिटर्न

तारीखसोने का भाव (₹/10 ग्राम)पिछली धनतेरस से बदलाव (₹)पिछली धनतेरस से बदलाव (%)चांदी का भाव (₹/ किलोग्राम)पिछली धनतेरस से बदलाव (₹)पिछली धनतेरस से बदलाव (%)
11 नवंबर 201231,643+4,917+18.40%60,920+7,843+14.78%
1 नवंबर 201329,826-1,817-5.74%48,675-12,245-20.10%
21 अक्टूबर 201427,554-2,272-7.62%38,767-9,908-20.36%
9 नवंबर 201525,686-1,868-6.78%34,552-4,215-10.87%
28 अक्टूबर 201630,082+4,396+17.11%42,541+7,989+23.12%
17 अक्टूबर 201729,598-484-1.61%39,769-2,772-6.52%
5 नवंबर 201831,702+2,104+7.11%38,359-1,410-3.55%
25 अक्टूबर 201938,269+6,567+20.71%46,306+7,947+20.72%
12 नवंबर 202050,600+12,331+32.22%62,739+16,433+35.49%
2 नवंबर 202147,622-2,978-5.89%63,223+484+0.77%
22 अक्टूबर 202250,626+3,004+6.31%57,613-5,610-8.87%
12 नवंबर 202359,752+9,126+18.03%70,032+12,419+21.56%
29 अक्टूबर 202479,233+19,481+32.60%98,730+28,698+40.98%
17 अक्टूबर 20251,27,008+47,775+60.30%1,56,604+57,874+58.62%
5 नवंबर 20261,46,109+19,101+15.04%1,90,946+34,342+21.93%
सोर्स- केडिया एडवाइजरी

इस धनतेरस सोना खरीदें या चांदी?

अजय केडिया ने बताया कि ग्राहकों को 60 फीसदी सोना और 40 फीसदी चांदी खरीदने की योजना बनानी चाहिए। अगर आप 2 लाख की खरीदारी कर रहे हैं, तो 1.20 लाख का सोना और 80,000 की चांदी खरीद सकते हैं। अगर आप एग्रेसिव इन्वेस्टर हैं, तो 50:50 का रेश्यो भी रख सकते हैं। उन्होंने कहा कि निवेशकों को अच्छे रिटर्न के लिए 5 से 7 साल की निवेश अवधि रखनी चाहिए और गिरावट में खरीदारी करने की रणनीति अपनानी चाहिए। साथ ही केडिया ने सलाह दी कि सारी खरीदारी एक ही दिन न करें। टुकड़ों में थोड़ी-थोड़ी खरीदारी करने की योजना बनाएं।