5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Gold Silver Price Today: अमेरिका में ट्रंप को लगा बड़ा झटका तो सोने-चांदी ने बदला अपना रास्ता, सिर्फ 2 दिन में आ गई भारी-भरकम तेजी

Gold Rate Today: अमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी को दोनों सदनों में बहुमत मिल गया है। इससे डोनाल्ड ट्रंप को भारी झटका लगा है। ईरान-अमेरिका युद्ध के खत्म होने की उम्मीदें भी बढ़ गई हैं। इससे सोने-चांदी को सपोर्ट मिला है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Pawan Jayaswal

•

Updated: 5 Nov 2026, 11:44 AM IST

Gold Price Today

सोने-चांदी की कीमतों में तेजी आई है। (PC: AI)

Gold Price Today: अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शंस में डोनाल्ड ट्रंप की पार्टी की हार ने सोने-चांदी की कीमतों का रुख पलट दिया है। इन चुनावों में डेमोक्रेट्स की जीत हुई है। इससे यूएस-ईरान युद्ध के खत्म होने की उम्मीदें बढ़ रही हैं। नतीजतन कच्चे तेल के दाम बुधवार रात लड़खड़ाकर टूट गये। ब्रेंट क्रूड की कीमत 93 डॉलर के आसपास आ गई हैं। इसका सीधा असर सोने-चांदी की कीमतों में देखने को मिला है। पिछले दो दिनों में भाव काफी बढ़ गए हैं।

सोने-चांदी में भारी उछाल

गुड रिटर्न्स के अनुसार, गुरुवार सुबह दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड का हाजिर भाव 3220 रुपये की बढ़त के साथ 1,46,170 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। 22 कैरेट गोल्ड का रेट 2950 रुपये की बढ़त के साथ 1,34,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, 18 कैरेट गोल्ड का रेट 2420 रुपये की बढ़त के साथ 1,09,670 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, चांदी का घरेलू हाजिर भाव 10,000 रुपये के उछाल के साथ 2,10,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखा।

सिर्फ 2 दिन में 6,380 रुपये उछल गया सोना

सोने की कीमतों में पिछले 2 दिन से भारी तेजी देखने को मिल रही है। अमेरिकी मिडटर्म चुनावों के नतीजों और कच्चे तेल में गिरावट से सोने के रुख में यह बड़ा बदलाव देखने को मिला। 3 नवंबर को दिल्ली में 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव 1,39,790 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था, जो आज 1,46,170 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। इस तरह 2 दिन में ही सोने के भाव 6,380 रुपये प्रति 10 ग्राम बढ़ गए हैं। वहीं, चांदी की घरेलू हाजिर कीमतों में 2 दिन में 10,000 रुपये प्रति किलोग्राम का इजाफा हुआ है।

देश के बड़े शहरों में 24, 22, 18 कैरेट गोल्ड के रेट

शहर24 कैरेट (₹/10 ग्राम)22 कैरेट (₹/10 ग्राम)18 कैरेट (₹/10 ग्राम)
चेन्नई1,46,0201,33,8501,09,550
मुंबई1,46,0201,33,8501,09,520
दिल्ली1,46,1701,34,0001,09,670
कोलकाता1,46,0201,33,8501,09,520
बेंगलुरु1,46,0201,33,8501,09,520
हैदराबाद1,46,0201,33,8501,09,520
केरल1,46,0201,33,8501,09,520
पुणे1,46,0201,33,8501,09,520
वडोदरा1,46,0701,33,9001,09,570
अहमदाबाद1,46,0701,33,9001,09,570
जयपुर1,46,1701,34,0001,09,670
लखनऊ1,46,1701,34,0001,09,670
सोर्स- गुडरिटर्न्स

क्यों उछले सोने-चांदी के भाव

केडिया एडवाइजरी के एमडी अजय केडिया ने पत्रिका डॉट कॉम को बताया कि अमेरिका में मिडटर्म चुनाव के बाद कच्चे तेल की कीमतों में बड़ी गिरावट आई है। बुधवार रात क्रूड आयल 8 फीसदी से अधिक गिर गया था। गुरुवार सुबह ब्रेंट क्रूड 93.85 डॉलर प्रति बैरल पर और WTI क्रूड 86.93 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड करता दिखा। कच्चे तेल में इस गिरावट से यूएस फेड रेट हाइक की संभावनाएं काफी गिर गई हैं। इससे सोने-चांदी की कीमतों को सपोर्ट मिला है।

केडिया ने बताया कि अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी ने कांग्रेस के दोनों सदनों में बहुमत हासिल कर लिया। इसे राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने रिपब्लिकन पार्टी की हार के लिए ईरान युद्ध को जिम्मेदार ठहराया। इससे उम्मीद बढ़ी है कि अमेरिका की नीति में बदलाव हो सकता है और ईरान के साथ तनाव कम करने की दिशा में कदम उठाए जा सकते हैं।

इसके अलावा, ट्रंप के इस संकेत से भी बाजार को राहत मिली कि ईरान पर फिलहाल कोई नया हमला करने की योजना नहीं है। इससे कच्चे तेल की सप्लाई प्रभावित होने की आशंका कम हुई है। नतीजतन, निवेशकों ने तेल की कीमतों में युद्ध के कारण जुड़ी अतिरिक्त बढ़त यानी रिस्क प्रीमियम को कम मानते हुए जमकर बिकवाली की।