4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लगातार पांचवें दिन बढ़त लेकर बंद हुआ बाजार, मेटल और रियल एस्टेट शेयरों में उछाल, जानिए मार्केट का हाल

Stock Market Today: आईटी को छोड़कर सभी सेक्टर्स में आज बढ़त दर्ज हुई। निफ्टी मीडिया में 5.15 फीसदी, निफ्टी मेटल में 2.80 फीसदी, निफ्टी ऑटो में 1.16 फीसदी और निफ्टी रियल्टी में 2.85 फीसदी की तेजी दर्ज हुई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Pawan Jayaswal

•

Updated: 4 Nov 2026, 4:13 PM IST

indian stock market

भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ है। (PC: AI)

भारतीय शेयर बाजार आज बढ़त के साथ बंद हुआ है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स 0.50 फीसदी या 383 अंक की बढ़त के साथ 77,301 पर बंद हुआ। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 0.63 फीसदी या 149 अंक की बढ़त के साथ 23,960 पर बंद हुआ। बाजार बंद होते समय सेंसेक्स पैक के 30 शेयरों में से 21 शेयर हरे निशान पर और 9 शेयर लाल निशान पर थे।

सेंसेक्स के शेयरों का हाल

निफ्टी-50 के इन शेयरों में दर्ज हुई तेजी

कंपनी का नामशेयर प्राइस (₹)प्रतिशत बदलाव (%)
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स (BEL)398.004.71
अडानी एंटरप्राइजेज2,709.204.47
टाइटन4,754.404.22
जियो फाइनेंशियल सर्विसेज222.273.73
मैक्स हेल्थकेयर927.153.53
श्रीराम फाइनेंस908.752.71
बजाज फाइनेंस994.002.47
अडानी पोर्ट्स1,910.002.31
इंटरग्लोब एविएशन (इंडिगो)5,140.802.30
बजाज फिनसर्व1,756.502.24
आईटीसी280.002.23
हिंडाल्को इंडस्ट्रीज935.802.19
टाटा स्टील179.931.94
अपोलो हॉस्पिटल्स8,599.501.89
सोर्स- एनएसई

निफ्टी-50 के इन शेयरों में दर्ज हुई गिरावट

कंपनी का नामशेयर प्राइस (₹)प्रतिशत बदलाव (%)
टीसीएस2,436.00-2.52
एचसीएल टेक्नोलॉजीज1,405.00-2.37
बीएसई3,601.50-1.75
इंफोसिस1,128.20-1.73
इटरनल344.50-1.42
कोटक महिंद्रा बैंक459.40-1.13
एशियन पेंट्स2,418.30-0.57
टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स1,068.00-0.47
टेक महिंद्रा1,783.00-0.34
आयशर मोटर्स7,420.00-0.27
लार्सन एंड टुब्रो (L&T)3,944.40-0.10
एक्सिस बैंक1,232.00-0.06
नेस्ले इंडिया1,248.00-0.03
आईसीआईसीआई बैंक1,424.10-0.03
सोर्स- एनएसई

सिर्फ IT सेक्टर में आई गिरावट

आज सिर्फ आईटी सेक्टर गिरावट के साथ बंद हुआ है। निफ्टी आईटी में 1.50 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई है। सबसे अधिक तेजी निफ्टी मीडिया में 5.15 फीसदी दर्ज हुई। इसके अलावा, निफ्टी ऑटो में 1.16 फीसदी, निफ्टी एफएमसीजी में 1.50 फीसदी, निफ्टी मेटल में 2.80 फीसदी, निफ्टी फार्मा में 0.42 फीसदी, निफ्टी पीएसयू बैंक में 0.74 फीसदी, निफ्टी रियल्टी में 2.85 फीसदी, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 2.04 फीसदी, निफ्टी ऑयल एंड गैस में 1.54 फीसदी, निफ्टी केमिकल्स में 1.57 फीसदी और निफ्टी सीमेंट में 1.31 फीसदी की तेजी दर्ज हुई।

(डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ जानकारी मात्र है। यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर मार्केट/म्यूचुअल फंड में निवेश जोखिम भरा होता है। कहीं भी पैसा लगाने से पहले अपने निवेश सलाहकार से परामर्श लें।)