4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शेयर बाजार में आज भी भारी तेजी, सेंसेक्स 77,300 के पार, जानिए किन स्टॉक्स में आई सबसे अधिक खरीदारी

Stock Market Today: शुरुआती कारोबार में सबसे अधिक तेजी निफ्टी एफएमसीजी में 1.38 फीसदी देखने को मिली। इसके अलावा, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेस 25/50 में 0.99 फीसदी, निफ्टी मेटल में 0.28 फीसदी, निफ्टी रियल्टी में 1.25 फीसदी और निफ्टी सीमेंट में 0.91 फीसदी की तेजी देखने को मिली।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Pawan Jayaswal

•

Updated: 4 Nov 2026, 10:07 AM IST

Stock Market Today

शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली है। (PC: ANI)

भारतीय शेयर बाजार में आज लगातार पांचवें दिन अच्छी-खासी तेजी देखी जा रही है। हालांकि, बीएसई सेंसेक्स आज 64 अंक की मामूली गिरावट के साथ 76,853.11 पर खुला था। शुरुआती कारोबार में 9 बजकर 35 मिनट पर यह 0.57 फीसदी या 440 अंक की बढ़त के साथ 77,351 पर ट्रेड करता दिखाई दिया। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी-50 इस समय 0.50 फीसदी या 116 अंक की बढ़त के साथ 23,916 पर ट्रेड करता दिखा।

सेंसेक्स के शेयरों का हाल

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स पैक के 30 शेयरों में से 20 शेयर हरे निशान पर और 10 शेयर लाल निशान पर ट्रेड करते दिखे। सबसे अधिक तेजी बजाज फिनसर्व में 3 फीसदी देखने को मिली। इसके अलावा, आईटीसी, बीईएल, अडानी पोर्ट्स, एचडीएफसी बैंक और बजाज फाइनेंस के शेयर भी हरे निशान पर ट्रेड करते दिखे। इससे इतर पावरग्रिड, इटरनल, एचयूएल, एयरटेल और टीसीएस के शेयर लाल निशान पर ट्रेड करते दिखे।

निफ्टी-50 के इन शेयरों में दिखी तेजी

कंपनी का नामशेयर प्राइस (₹)प्रतिशत बदलाव (%)
बजाज फिनसर्व1,775.103.32
आईटीसी281.952.94
अडानी एंटरप्राइजेज2,668.902.92
श्रीराम फाइनेंस908.902.72
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स389.952.59
अडानी पोर्ट्स1,910.002.31
बजाज फाइनेंस992.302.30
मैक्स हेल्थकेयर914.302.10
एचडीएफसी बैंक739.151.88
जियो फाइनेंशियल सर्विसेज217.341.43
एचडीएफसी लाइफ531.751.19
टाइटन4,609.801.05
भारतीय स्टेट बैंक979.000.90
ग्रेसिम इंडस्ट्रीज3,114.200.78
सोर्स- एनएसई, समय- सुबह 9 बजकर 50 मिनट

निफ्टी-50 के इन शेयरों में दिखी गिरावट

कंपनी का नामशेयर प्राइस (₹)प्रतिशत बदलाव (%)
बीएसई3,607.00-1.60
इटरनल344.55-1.40
पावर ग्रिड257.10-0.94
आयशर मोटर्स7,372.00-0.91
हिंदुस्तान यूनिलीवर1,947.20-0.79
भारती एयरटेल2,050.00-0.73
कोटक महिंद्रा बैंक461.45-0.69
एनटीपीसी319.55-0.62
टीसीएस2,485.90-0.53
सिप्ला1,389.70-0.52
एशियन पेंट्स2,420.40-0.48
इंफोसिस1,143.30-0.42
एचसीएल टेक्नोलॉजीज1,433.80-0.37
हिंडाल्को913.35-0.26
सोर्स-एनएसई, समय-सुबह 10 बजे

(डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ जानकारी मात्र है। यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर मार्केट/म्यूचुअल फंड में निवेश जोखिम भरा होता है। कहीं भी पैसा लगाने से पहले अपने निवेश सलाहकार से परामर्श लें।)