4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Gold Silver Price Today: MCX पर टूट गए सोने के भाव, चांदी में भी आई गिरावट, जानिए क्या रह गई हैं कीमतें

Gold Rate Today: एमसीएक्स एक्सचेंज पर सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। यूएस फेड रेट हाइक की बढ़ती उम्मीदों के चलते दोनों कीमती धातुओं पर दबाव बन रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Pawan Jayaswal

•

Updated: 4 Nov 2026, 11:33 AM IST

Gold Silver Price

सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट दिखी है। (PC: AI)

Gold Price Today: सोने-चांदी की घरेलू वायदा कीमतों पर आज भी दबाव बना हुआ है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर शुरुआती कारोबार में दोनों धातुएं लाल निशान पर ट्रेड करती दिखी हैं। एमसीएक्स पर बुधवार सुबह 9 बजकर 30 मिनट पर 4 दिसंबर की डिलीवरी वाला सोना 252 रुपये की गिरावट के साथ 1,39,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, एमसीएक्स पर 4 दिसंबर की डिलीवरी वाली चांदी का वायदा भाव इस समय 1987 रुपये की गिरावट के साथ 1,77,711 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखा।

क्यों गिरे सोने-चांदी के भाव?

मिडिल ईस्ट में एक बार फिर तनाव काफी बढ़ गया है। अमेरिका द्वारा ईरान के केशम द्वीप पर हमले के बाद निवेशक भू-राजनीतिक डेवलपमेंट्स को लेकर सतर्क हो गए हैं। ट्रेडर्स यह उम्मीद कर रहे हैं कि अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व दिसंबर में ब्याज दरें बढ़ा सकता है। उच्च ब्याज दरें सोने जैसे बिना ब्याज वाले एसेट्स की अपॉर्च्युनिटी कॉस्ट बढ़ा देती हैं। इससे निवेशक सोने से निकलकर बॉन्ड जैसे ब्याज देने वाले निवेश विकल्पों की तरफ जाने लगते हैं। यही कारण है कि सोने-चांदी की कीमतों पर दबाव बना हुआ है।

वैश्विक स्तर पर सोने का भाव

वैश्विक स्तर पर सोने की कीमतों में तेजी दिखी है। कॉमेक्स पर सोने का वैश्विक भाव 0.24 फीसदी या 9.40 डॉलर की बढ़त के साथ 3,949.80 डॉलर प्रति औंस पर आ गया है। वहीं, गोल्ड स्पॉट 0.22 फीसदी या 8.58 डॉलर की बढ़त के साथ 3,938.26 डॉलर प्रति औंस पर आ गया है।

चांदी का वैश्विक भाव

सोने से इतर चांदी की वैश्विक कीमतों में गिरावट आई है। कॉमेक्स पर चांदी का भाव 0.90 फीसदी या 0.45 डॉलर की गिरावट के साथ 49.31 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, सिल्वर स्पॉट 1.08 फीसदी या 0.54 डॉलर की गिरावट के साथ 49.26 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।