कारोबार

ITR Filing Portal का पासवर्ड भूल गए? इन 4 तरीकों से दोबारा पा सकते हैं अकाउंट का एक्सेस

Creat New Password For E-Filing Portal: ITR भरने के लिए पोर्टल का पासवर्ड भूल जाने के बाद भी इसे रिकवर किया जा सकता है। यहां तक कि अगर आपके पास मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी नहीं है, तो भी फॉरगेट पासवर्ड, DSC, सीक्रेट प्रश्न का जवाब और हेल्पडेस्क की मदद से पासवर्ड रिसेट किया जा सकता है।
2 min read
Jul 11, 2026
Income Tax Password Reset Process
Incom Tax Portal पर भूले हुए पासवर्ड को रिसेट किया जा सकता है। (फोटो: Freepik)

Income Tax Return: अगर आप इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के ई-फाइलिंग पोर्टल का पासवर्ड भूल गए हैं तो आप कुछ जरूरी कामों को नहीं कर सकते। ITR भरने, रिफंड का स्टेटस चेक करने, टैक्स से जुड़े दस्तावेज डाउनलोड करने और विभाग की ओर से भेजे गए नोटिस का जवाब देने के लिए ई-फाइलिंग पोर्टल में लॉग-इन करना जरूरी होता है। अगर आपके पास आधार लिंक्ड मोबाइल नंबर या ईमेल का एक्सेस नहीं है तो भी दोबारा से पासवर्ड को रिसेट किया जा सकता है। इसके लिए डिपार्टमेंट चार तरीके बताता है। आइए जानते है कैसे पासवर्ड रीसेट किया जाए।

Forgot Password की मदद से करें रीसेट

इस तरीके से पासवर्ड रीसेट करने के लिए सबसे पहले विभाग के ई-फाइलिंग पोर्टल के होम पेज पर जाएं और Login पर क्लिक करें। इसके बाद अपना यूजर आईडी दर्ज करें। इंडिविजुअल टैक्सपेयर्स यूजर आईडी के रूप में पैन (PAN) या आधार का इस्तेमाल कर सकते हैं, जबकि अन्य टैक्सपेयर्स के लिए पैन ही यूजर आईडी होगा। इसके बाद Forgot Password विकल्प पर क्लिक करें। यहां से अपनी पहचान सत्यापित करके नया पासवर्ड बनाया जा सकता है।

मोबाइल नंबर नहीं है तो DSC का करें इस्तेमाल

अगर आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर अब आपके पास नहीं है, तब भी पासवर्ड रीसेट किया जा सकता है। इसके लिए Forgot Password के बाद Upload Digital Signature Certificate (DSC) का विकल्प चुनें। इसके बाद New DSC या Registered DSC में से संबंधित विकल्प चुनकर आगे बढ़ें। फिर नया पासवर्ड दर्ज करें, उसे दोबारा भरकर Submit पर क्लिक करें। इसके बाद आपका पासवर्ड सफलतापूर्वक रीसेट हो जाएगा।

सीक्रेट सवाल का सही जवाब दें

अगर आपने ई-फाइलिंग अकाउंट बनाते समय कोई सीक्रेट सवाल (Secret Question) और उसका जवाब तय किया था, तो इस विकल्प का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। सही जवाब देने पर सिस्टम नया पासवर्ड बनाने की अनुमति दे देता है।

हेल्पडेस्क से अपडेट कराएं मोबाइल या ईमेल

यदि आपके पास रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दोनों का एक्सेस नहीं है और उपलब्ध किसी भी सत्यापन विकल्प का उपयोग नहीं कर पा रहे हैं, तो इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के ई-फाइलिंग हेल्पडेस्क से संपर्क किया जा सकता है। हेल्पडेस्क की मदद से रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी अपडेट कराने के बाद उपलब्ध किसी भी तरीके से पासवर्ड रीसेट किया जा सकता है।

Updated on:
11 Jul 2026 11:17 am
Published on:
11 Jul 2026 11:17 am