कारोबार

SIP Calculator: 3 साल की SIP में गोल्ड फंड ने इक्विटी को पछाड़ा, 10,000 रुपये महीने का निवेश 6.59 लाख पर पहुंचा

Gold Fund SIP Return: तीन साल के SIP रिटर्न में SBI और Axis के गोल्ड फंड सबसे आगे रहे। 10,000 रुपये की मासिक SIP से SBI Gold Fund में निवेश की वैल्यू 6.59 लाख रुपये पहुंच गई। जबकि इक्विटी फंड में यह करीब 4.90 लाख रुपये रही।
2 min read
Aug 25, 2026
SIP Investment
म्यूचुअल फंड्स के रिटर्न की तुलना करते समय अवधि का भी ध्यान रखना चाहिए। (PC: perplexityai)

Gold Vs Mutual Fund Return: तीन साल के SIP रिटर्न की दौड़ में गोल्ड फंड ने इक्विटी फंड को काफी पीछे छोड़ दिया है। वैल्यू रिसर्च (Value Research) के आंकड़ों के अनुसार, SBI गोल्ड फंड ने तीन साल में 44.11 फीसदी का SIP रिटर्न दिया, जबकि एक्सिस गोल्ड फंड का रिटर्न 43.84 फीसदी रहा। यानी अगर किसी निवेशक ने तीन साल तक हर महीने 10,000 रुपये की SIP की होती, तो SBI गोल्ड फंड में उसका कुल निवेश 3.60 लाख रुपये होता जो रिटर्न के साथ बढ़कर 6.59 लाख रुपये हो जाता। वहीं, टॉप इक्विटी फंड में इतनी ही रकम निवेश करने पर रिटर्न करीब 4.90 लाख रुपये होता।

टॉप दो स्थानों पर गोल्ड फंड

तीन साल के SIP रिटर्न की सूची में SBI गोल्ड फंड पहले और एक्सिस गोल्ड फंड दूसरे स्थान पर रहा। तीसरे नंबर पर SBI हेल्थकेयर अपॉर्चुनिटीज फंड और चौथे स्थान पर बैंक ऑफ इंडिया स्मॉलकैप फंड रहे। इन दोनों ने 21.36 फीसदी का SIP रिटर्न दिया। यानी SBI गोल्ड फंड का रिटर्न तीसरे स्थान के फंड से 22.75 प्रतिशत अंक ज्यादा रहा।

रैंकफंड का नाम3 साल का SIP रिटर्न
1एसबीआई गोल्ड फंड44.11%
2एक्सिस गोल्ड फंड43.84%
3एसबीआई हेल्थकेयर अपॉर्च्युनिटीज फंड21.36%
4बैंक ऑफ इंडिया स्मॉल कैप फंड21.36%
5एचएसबीसी मिडकैप फंड21.26%
6आईटीआई स्मॉल कैप फंड21.17%
7यूटीआई हेल्थकेयर फंड20.79%
8एसबीआई चिल्ड्रन्स फंड20.25%
9इनवेस्को इंडिया मिड कैप फंड19.94%
10व्हाइटओक कैपिटल मिड कैप फंड19.57%
Source: Value Research, आंकड़े 24 अगस्त 2026 तक।

10,000 रुपये की SIP से कितना बना पैसा

36 महीने तक 10,000 रुपये प्रति माह निवेश करने पर कुल 3.60 लाख रुपये जमा होते हैं। आंकड़ों के मुताबिक, SBI गोल्ड फंड में इसकी वैल्यू 6.59 लाख रुपये और एक्सिस गोल्ड फंड में 6.57 लाख रुपये हो गई। इसके मुकाबले SBI हेल्थकेयर अपॉर्च्युनिटीज फंड और बैंक ऑफ इंडिया स्मॉल कैप फंड में यह रकम 4.90 लाख रुपये रही। HSBC मिडकैप फंड में SIP की वैल्यू 4.89 लाख रुपये पहुंची।

फंड का नाम3 साल का SIP रिटर्न₹10,000 की मासिक SIP की वैल्यू
एसबीआई गोल्ड फंड44.11%₹6.59 लाख
एक्सिस गोल्ड फंड43.84%₹6.57 लाख
एसबीआई हेल्थकेयर अपॉर्च्युनिटीज फंड21.36%₹4.90 लाख
बैंक ऑफ इंडिया स्मॉल कैप फंड21.36%₹4.90 लाख
एचएसबीसी मिडकैप फंड21.26%₹4.89 लाख
Source: Value Research, आंकड़े 24 अगस्त 2026 तक।

1 साल के रिटर्न पर तस्वीर बदली

वहीं बात करें, पिछले 1 साल के रिटर्न की, तो इसका SIP डेटा एक अलग नजरिया देता है। बैंक ऑफ इंडिया स्मॉल कैप फंड ने तीन साल में तो 21.36 फीसदी का रिटर्न दिया लेकिन पिछले एक साल में 50.13 फीसदी का SIP रिटर्न दिया। वहीं, 3 साल के रिटर्न वाली सूची में 6th नंबर वाले फंड ITI स्मॉल कैप फंड ने एक साल में 42.06 फीसदी का रिटर्न दिया। जबकि एक्सिस गोल्ड फंड और SBI गोल्ड फंड ने क्रमशः 38.45 फीसदी और 37.83 फीसदी का रिटर्न दिया। ये आंकड़े बताते हैं कि अलग-अलग अवधि में सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाले फंड बदल सकते हैं, इसलिए म्यूचुअल फंड की तुलना करते समय निवेश की अवधि भी महत्वपूर्ण होती है।

(डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ जानकारी मात्र है। यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर मार्केट/म्यूचुअल फंड में निवेश जोखिम भरा होता है। कहीं भी पैसा लगाने से पहले अपने निवेश सलाहकार से परामर्श लें।)

Updated on:
25 Aug 2026 05:50 pm
Published on:
25 Aug 2026 05:50 pm