कारोबार

Gold Silver Price Today: सोने की कीमतों में देखी जा रही गिरावट, चांदी भी टूटी, जानिए MCX पर क्या हैं गोल्ड के रेट

Gold Silver Price Today: सोना आज मंगलवार को लाल निशान पर ट्रेड कर रहा है। चांदी भी गिरावट के साथ ट्रेड करती दिखी है। वैश्विक स्तर में मिला-जुला ट्रेंड देखा गया है।
less than 1 minute read
Apr 07, 2026
Gold Silver Price Today
सोने की कीमत में गिरावट देखी जा रही है। (PC: AI)

Gold Silver Price Today: सोने की कीमतों में आज गिरावट देखी जा रही है। घरेलू वायदा बाजार में भी सोना लाल निशान पर ट्रेड करता दिखा है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर मंगलवार सुबह सोने का वायदा भाव 331 रुपये की गिरावट के साथ 1,49,650 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा।

चांदी में भी गिरावट

सोने के साथ ही चांदी की कीमत में भी गिरावट देखी जा रही है। घरेलू वायदा बाजार में भी कीमत लाल निशान पर ट्रेड कर रही है। मंगलवार सुबह एमसीएक्स पर चांदी का वायदा भाव 1265 रुपये की गिरावट के साथ 2,32,114 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया।

सोने का वैश्विक भाव

सोने की वैश्विक कीमत में मिला-जुला ट्रेंड देखने को मिला है। कॉमेक्स पर सोने का वैश्विक भाव 0.01 फीसदी की गिरावट के साथ 4,685.40 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया। वहीं, गोल्ड स्पॉट 0.25 फीसदी या 11.40 डॉलर की बढ़त के साथ 4,661.25 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।

चांदी का वैश्विक भाव

चांदी की वैश्विक कीमतों में बढ़त देखी जा रही है। कॉमेक्स पर चांदी का वैश्विक भाव 0.18 फीसदी या 0.15 डॉलर की बढ़त के साथ 73 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, सिल्वर स्पॉट 0.25 फीसदी या 0.18 डॉलर की बढ़त के साथ 73 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।

क्रूड ऑयल में तेजी

युद्ध तेज होने की आशंकाओं के चलते आज मंगलवार को क्रूड ऑयल में तेजी देखी जा रही है। मंगलवार सुबह ब्रेंट क्रूड 1.27 फीसदी या 1.39 डॉलर की बढ़त के साथ 111.2 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, क्रूड ऑयल WTI 2.60 फीसदी या 2.92 डॉलर की बढ़त के साथ 115.3 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।

Updated on:
07 Apr 2026 10:44 am
Published on:
07 Apr 2026 10:44 am