कारोबार

Home Loan Calculator: सरकारी बैंक, प्राइवेट बैंक या HFCs, 70 लाख के होम लोन पर कहां बनेगी सबसे कम EMI

Cheapest Home Loan: हाउसिंग फाइनेंस कंपनियों में होम लोन का प्रोसेस आसान होता है। यहां आपको कम क्रेडिट स्कोर पर भी कर्ज मिल सकता है। एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस की होम लोन पर ब्याज दर 7.15 फीसदी से शुरू हो रही है।
3 min read
Jun 29, 2026
Home Loan Calculator
Bank of India होम लोन पर 7.10% ब्याज दर ऑफर कर रहा है।

Home Loan Interest Rates: होम लोन की ब्याज दर में कुछ पॉइंट्स का इजाफा भी आपकी कुल ब्याज की रकम में हजारों-लाखों रुपये का अंतर ला सकता है। इसलिए होम लोन लेते समय विभिन्न बैंकों द्वारा ऑफर की जा रही ब्याज दरों की तुलना अवश्य कर लेनी चाहिए। आपको कितनी ब्याज दर ऑफर होगी, यह क्रेडिट स्कोर, रिपेमेंट कैपेसिटी, आपकी जॉब प्रोफाइल और लोन अमाउंट पर भी निर्भर करता है। हालांकि, जॉइंट लोन लेने की स्थिति में कम ब्याज दर और अधिक रकम का लोन मिलने की गुंजाइश रहती है। होम लोन की ब्याज दरें आरबीआई की प्रमुख ब्याज दर रेपो रेट से लिंक्ड रहती हैं। आरबीआई ने अपनी हालिया पॉलिसी रिव्यू में इस रेट को 5.25 फीसदी पर यथावत रखा है।

सरकारी बैंकों में होम लोन पर ब्याज दरें

सरकारी बैंकों में होम लोन पर सबसे कम ब्याज दर 7.10 फीसदी है। बैंक ऑफ इंडिया, बैक ऑफ महाराष्ट्र और सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया यह ब्याज दर ऑफर कर रहे हैं।

बैंक का नाम₹30 लाख तक के लोन पर ब्याज दर₹30 लाख से ₹75 लाख तक के लोन पर ब्याज दर₹75 लाख से अधिक के लोन पर ब्याज दर
State Bank of India7.25% - 9.05%7.25% - 9.05%7.25% - 9.05%
Bank of Baroda7.20% - 9.00%7.20% - 9.00%7.20% - 9.25%
Union Bank of India7.15% - 9.60%7.15% - 9.60%7.15% - 9.60%
Punjab National Bank7.25% - 9.25%7.20% - 9.15%7.20% - 9.15%
Bank of India7.10% - 10.00%7.10% - 10.00%7.10% - 10.25%
Canara Bank7.25% - 10.00%7.20% - 10.00%7.15% - 9.90%
UCO Bank7.15% - 9.25%7.15% - 9.25%7.15% - 9.25%
Bank of Maharashtra7.10% - 9.90%7.10% - 9.90%7.10% - 9.90%
Punjab & Sind Bank7.30% - 10.70%7.30% - 10.70%7.30% - 10.70%
Indian Overseas Bank7.20% से शुरू7.20% से शुरू7.20% से शुरू
Indian Bank7.15% - 9.55%7.15% - 9.55%7.15% - 9.55%
Central Bank of India7.10% - 9.15%7.10% - 9.15%7.10% - 9.15%

प्राइवेट बैंकों की होम लोन पर ब्याज दरें

प्राइवेट बैंकों में होम लोन पर सबसे कम ब्याज दर 7.20 फीसदी है। यह ब्याज दर साउथ इंडियन बैंक ऑफर कर रहा है।

बैंक का नाम₹30 लाख तक के लोन पर ब्याज दर₹30 लाख से ₹75 लाख तक के लोन पर ब्याज दर₹75 लाख से अधिक के लोन पर ब्याज दर
Kotak Mahindra Bank7.60% से शुरू7.60% से शुरू7.60% से शुरू
ICICI Bank7.50% से शुरू7.50% से शुरू7.50% से शुरू
Axis Bank8.00% - 11.90%8.00% - 11.90%8.00% - 9.10%
HSBC Bank7.45% से शुरू7.45% से शुरू7.45% से शुरू
South Indian Bank7.20% से शुरू7.20% से शुरू7.20% से शुरू
Karur Vysya Bank8.50% - 10.65%8.50% - 10.65%8.50% - 10.65%
Karnataka Bank7.47% - 11.70%7.47% - 11.70%7.47% - 11.70%
Federal Bank8.35% - 10.25%7.35% - 10.25%7.35% - 9.25%
Tamilnad Mercantile Bank7.90% - 9.30%7.90% - 9.30%7.90% - 9.30%
Bandhan Bank8.41% - 13.38%8.41% - 13.38%8.41% - 13.38%
RBL Bank8.20% से शुरू8.20% से शुरू8.20% से शुरू
CSB Bank8.30% से शुरू8.30% से शुरू8.30% से शुरू
HDFC Bank7.75% से शुरू7.75% से शुरू7.75% से शुरू
City Union Bank8.25% - 9.50%8.50% - 10.00%8.75% - 10.50%

HFCs की होम लोन पर ब्याज दरें

हाउसिंग फाइनेंस कंपनियों में होम लोन पर सबसे कम ब्याज दर एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस ऑफर कर रहा है। यहां ब्याज दर 7.15 फीसदी से शुरू हो रही है।

HFC (हाउसिंग फाइनेंस कंपनी)₹30 लाख तक के लोन पर ब्याज दर₹30 लाख से ₹75 लाख तक के लोन पर ब्याज दर₹75 लाख से अधिक के लोन पर ब्याज दर
LIC Housing Finance7.15% से शुरू7.15% से शुरू7.15% से शुरू
Bajaj Housing Finance7.25% से शुरू7.25% से शुरू7.25% से शुरू
Tata Capital8.00% से शुरू8.00% से शुरू8.00% से शुरू
PNB Housing Finance7.50% से शुरू7.50% से शुरू7.50% से शुरू
GIC Housing Finance8.20% से शुरू8.20% से शुरू8.20% से शुरू
SMFG India Home Finance9.25% से शुरू9.25% से शुरू9.25% से शुरू
Sammaan Capital (Formerly Indiabulls Housing Finance)8.75% से शुरू8.75% से शुरू8.75% से शुरू
Aditya Birla Capital7.75% से शुरू7.75% से शुरू7.75% से शुरू
ICICI Home Finance7.50% से शुरू7.50% से शुरू7.50% से शुरू
Godrej Housing Finance7.65% से शुरू7.65% से शुरू7.65% से शुरू

70 लाख के होम लोन पर कितनी बनेगी EMI

अगर आप बैंक ऑफ इंडिया से 30 साल के लिए 70 लाख का होम लोन 7.10 फीसदी ब्याज दर पर लेते हैं, तो मंथली ईएमआई 47,042 रुपये की बनेगी। इस लोन में आप 30 साल में कुल ब्याज 99,35,205 रुपये चुकाएंगे। अगर आप यह लोन 20 साल के लिए लेते हैं, तो मंथली ईएमआई 54,692 रुपये की बनेगी। इस लोन में आप कुल ब्याज 61,26,055 रुपये चुकाएंगे।

अगर आप साउथ इंडियन बैंक से 7.20 फीसदी ब्याज दर पर 70 लाख का होम लोन 30 साल के लिए लेते हैं, तो मंथली ईएमआई 47,515 रुपये की बनेगी। इस लोन में आप कुल ब्याज 1,01,05,463 रुपये चुकाएंगे।

बैंक / HFCब्याज दरलोन राशिअवधिमासिक EMIकुल ब्याज
बैंक ऑफ इंडिया7.10%₹70,00,00030 वर्ष₹47,042₹99,35,205
साउथ इंडियन बैंक7.20%₹70,00,00030 वर्ष₹47,515₹1,01,05,463
एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस7.15%₹70,00,00030 वर्ष₹47,278₹1,00,20,250

अगर आप एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस से 7.15 फीसदी ब्याज दर पर 70 लाख का होम लोन 30 साल के लिए लेते हैं, तो मंथली ईएमआई 47,278 रुपये की बनेगी। इस लोन में आप कुल ब्याज 1,00,20,250 रुपये चुकाएंगे।

Published on:
29 Jun 2026 05:40 pm