कारोबार

शेयर बाजार में आज निवेशकों के 3 लाख करोड़ रुपये डूबे, सेंसेक्स 555 अंक टूटा, इन स्टॉक्स में आई सबसे अधिक गिरावट

Share Market: भारतीय शेयर बाजार आज गुरुवार को बड़ी गिरावट के साथ बंद हुआ है। बीएसई सेंसेक्स आज 555 अंक की गिरावट के साथ 81,159 पर बंद हुआ। वहीं, एनएसई निफ्टी 24,890 पर बंद हुआ है।

2 min read
शेयर बाजार में आज गिरावट दर्ज हुई है। (PC: Gemini)

भारतीय शेयर बाजार आज गुरुवार को बड़ी गिरावट के साथ बंद हुआ है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स आज 0.68 फीसदी या 555 अंक की गिरावट के साथ 81,159 पर बंद हुआ है। बाजार बंद होते समय सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 4 शेयर हरे निशान पर और 26 शेयर लाल निशान पर थे। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी आज 0.66 फीसदी या 166 अंक की गिरावट के साथ 24,890 पर बंद हुआ है।

सेंसेक्स के शेयरों का हाल

सेंसेक्स पैक के शेयरों में आज बीईएल, एक्सिस बैंक और भारती एयरटेल हरे निशान पर बंद हुए हैं। वहीं, ट्रेंट, पावरग्रिड, टीसीएस, एशियन पेंट, एनटीपीसी, अडानी पोर्ट्स, बजाज फिनसर्व, एचसीएल टेक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, इटरनल, लार्सन एंड टुब्रो, टाइटन, कोटक बैंक, रिलायंस, इन्फोसिस, एसबीआई, अल्ट्राटेक सीमेंट, टेक महिंद्रा, एचयूएल, आईसीआईसीआई बैंक, आईटीसी, टाटा स्टील, सनफार्मा, मारुति और एचडीएफसी बैंक के शेयर गिरावट के साथ बंद हुए हैं।

NSE के इन शेयरों में आई सबसे अधिक तेजी

NSE के इन शेयरों में आई सबसे अधिक गिरावट

रियल्टी शेयरों में सबसे अधिक गिरावट

सेक्टोरल सूचकांकों की बात करें, तो आज सबसे अधिक गिरावट रियल्टी शेयरों में दर्ज हुई है। निफ्टी रियल्टी इंडेक्स आज 1.94 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ है। इसके अलावा, निफ्टी ऑटो में 0.99 फीसदी, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज 25/50 में 0.79 फीसदी, निफ्टी एफएमसीजी में 0.46 फीसदी, निफ्टी आईटी में 1.28 फीसदी, निफ्टी मीडिया में 0.64 फीसदी, निफ्टी फार्मा में 0.97 फीसदी, निफ्टी पीएसयू बैंक में 0.65 फीसदी, निफ्टी प्राइवेट बैंक में 0.20 फीसदी, निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स में 0.82 फीसदी, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.76 फीसदी, निफ्टी ऑयल एंड गैस में 0.33 फीसदी, निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर में 0.47 फीसदी और निफ्टी मिडस्मॉल आईटी एंड टेलीकॉम में 0.63 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई है। सिर्फ एक सूचकांक निफ्टी मेटल में 0.18 फीसदी की तेजी दर्ज हुई है।

Published on:
25 Sept 2025 04:13 pm
Also Read
View All

अगली खबर