कारोबार

BoB, Tata Capital और DMart के शेयरों में आज आई गिरावट, जानिए कितने PE पर कर रहे ट्रेड

DMart Share Fall: निफ्टी नेक्स्ट-50 के शेयरों मे से गेल इंडिया, डीमार्ट, टाटा कैपिटल, बैंक ऑफ बड़ौदा जैसी कंपनियों के शेयरों में गिरावट देखी जा रही है। भारतीय शेयर बाजार के तेजी के साथ शुरुआत करने के बावजूद इन शेयरों में गिरावट का माहौल दिखाई दिया।
2 min read
Jul 02, 2026
Nifty Next Fifty Share losers
BoB के शेयर में गिरावट आई। (फोट: AI)

Bank of Baroda Share Fall: भारतीय शेयर बाजार में तेजी देखी जा रही है। निफ्टी नेक्स्ट-50 में 293 अंकों या 0.41 फीसदी की तेजी देखी गई। निफ्टी नेक्स्ट-50 ओपनिंग के समय 72,422 के लेवल पर था इसके बाद इसने 72,463 के हाई लेवल को छुआ। इस तेजी के साथ ही निफ्टी नेक्स्ट-50 के कुछ शेयरों में गिरावट भी देखने को मिली है। सुबह 10 बजकर 38 मिनट पर इसके टॉप-5 लूजर्स की लिस्ट में डीमार्ट, टाटा कैपिटल, बैंक ऑफ बडौदा, गेल इंडिया शामिल थे।

Nifty Next Fifty के इन शेयरों में दिखी गिरावट

डीमार्ट शेयर (DMart Share)

टॉप लूजर्स में पहले नंबर पर डीमार्ट दिखाई दिया। यह एवेन्यू सुपरमार्ट्स की कंपनी है। यह 2.89 फीसदी या 125 रुपये की गिरावट के साथ 4,203 रुपये पर ट्रेड करता दिखा। इस शेयर का 52 वीक हाई 4,949.50 रुपये है, जो 4 सितंबर 2025 को दर्ज हुआ था। वहीं, 52 वीक लो 3,529.00 रुपये है, जो 1 फरवरी 2026 को दर्ज हुआ था। यह शेयर 95.07 के पीई पर ट्रेड कर रहा है। कंपनी का मार्केट कैप 2,74,641.21 करोड़ रुपये है।

सीमेंस एनर्जी इंडिया (Siemens Energy Share)

यह शेयर शुरुआती कारोबार में 3.02 फीसदी या 109.80 रुपये की गिरावट के साथ 3,530 रुपये पर ट्रेड करता दिखा। इस शेयर का 52 वीक हाई 3,968.00 रुपये है, जो 29 मई 2026 को दर्ज हुआ था। 52 वीक लो 2,115.00 रुपये है, जो 23 जनवरी 2026 को दर्ज हुआ था। यह शेयर 98.96 के पीई पर ट्रेड कर रहा है। कंपनी का मार्केट कैप 1,25,703.42 करोड़ रुपये है।

टाटा कैपिटल (Tata Capital Share)

टाटा कैपिटल का शेयर 0.87 फीसदी या 3.15 रुपये की गिरावट के साथ 358.40 रुपये पर ट्रेड करता दिखा। इस शेयर का 52 वीक हाई 379.95 रुपये है, जो 19 जून 2026 को दर्ज हुआ था। वहीं, 52 वीक लो 296 रुपये है, जो 2 जून 2026 को दर्ज हुआ था। यह शेयर 39.92 के पीई पर ट्रेड कर रहा है। कंपनी का मार्केट कैप 1,52,136.11 करोड़ रुपये है।

बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda Share)

यह शेयर शुरुआती कारोबार में 0.90 फीसदी या 2.45 रुपये की गिरावट के साथ 269.20 रुपये पर ट्रेड करता दिखा। इस शेयर का 52 वीक हाई 325.50 रुपये है, जो 26 फरवरी 2026 को दर्ज हुआ था। वहीं, 52 वीक लो 230.81 रुपये है, जो 29 अगस्त 2025 को दर्ज हुआ था। यह शेयर 7.21 के पीई पर ट्रेड कर रहा है। कंपनी का मार्केट कैप 1,39,213.07 करोड़ रुपये है।

गेल इंडिया (GAIL India Share)

यह शेयर शुरुआती कारोबार में सुबह 11 बजे 0.34 फीसदी या 0.59 रुपये की गिरावट के साथ 173.91 रुपये पर ट्रेड करता दिखा। इस शेयर का 52 वीक हाई 195.45 रुपये है, जो 8 जुलाई 2025 को दर्ज हुआ था। 52 वीक लो 134.36 रुपये है, जो 23 मार्च 2026 को दर्ज हुआ था। यह शेयर 18.88 के पीई पर ट्रेड कर रहा है। कंपनी का मार्केट कैप 1,14,340.98 करोड़ रुपये है।

Published on:
02 Jul 2026 12:17 pm