
Hindustan Zinc Share Fall: भारतीय शेयर बाजार में तेजी देखी जा रही है। दोपहर 12 बजकर 40 मिनट पर निफ्टी करीब 170 अंकों यानी कि 0.71 फीसदी की बढ़त के साथ 24,037 पर कारोबार करता दिखाई दिया। वहीं, निफ्टी नेक्स्ट-50 करीब 350 अंकों की बढ़त के साथ 71,980 पर ट्रेंड करता दिखाई दिया। लेकिन इस तेजी के बावजूद बात करें, निफ्टी नेक्स्ट-50 में टॉप लूजर्स की तो इनमें जिंदल स्टील, डीमार्ट, हिंदुस्तान जिंक, टाटा कैपिटल और टाटा पावर शामिल दिखाई दिए।
निफ्टी नेक्स्ट-50 के टॉप लूजर्स की लिस्ट में जिंदल स्टील में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिली। यह शेयर 2.84 फीसदी यानी कि 30 रुपये की गिरावट के साथ 1030 रुपये पर पहुंच गया। इससे कंपनी का मार्केट कैप घटकर 1,05,069.07 करोड़ रुपये रह गया। इस शेयर का 52 वीक हाई 1,306.20 रुपये है और 52 वीक लो 914.60 रुपये है।
डीमार्ट की मूल कंपनी एवेन्यू सुपरमार्ट्स लिमिटेड (Avenue Supermarts Limited) का शेयर टॉप लूजर्स की लिस्ट में दूसरे नंबर पर रहा। कंपनी के शेयर में 1.5 फीसदी यानी 65.50 रुपये की गिरावट देखने को मिली। इससे इसका शेयर 4315 रुपये पर ट्रेंड करता दिखाई दिया। इस गिरावट के बाद कंपनी का मार्केट कैप 2,81,502.84 करोड़ रुपये रह गया है। इस शेयर का 52 वीक हाई 4,949.50 रुपये है और 52 वीक लो 3,529.00 रुपये है।
जस्ता, सीसा, चांदी और कैडमियम का खनन करने वाली कंपनी हिंदुस्तान जिंक का शेयर 1.75 फीसदी यानी 9.35 रुपये की गिरावट के साथ 523 रुपये पर ट्रेड करता दिखा। इस गिरावट के बाद कंपनी का मार्केट कैप 2,21,343.34 करोड़ रुपये रह गया। कंपनी का शेयर 27 जनवरी 2026 को अपने 52 हफ्ते के उच्च स्तर 733 रुपये पर था। जबकि इससे पहले इसका 52 हफ्ते का लो प्राइस 413.50 रुपये था। कंपनी का शेयर अब 52 हफ्ते के हाई से 210 रुपये नीचे आ चुका है।
देश की जानी मानी NBFC टाटा कैपिटल का शेयर बुधवार को 1.75 फीसदी यानी 6.40 रुपये की गिरावट के साथ 359.50 रुपये पर ट्रेड करता दिखा। इस गिरावट से कंपनी का कुल मार्केट कैप 1,52,687.94 करोड रुपये रह गया। कंपनी का शेयर फिलहाल 2 जून 2026 के 52 वीक हाई प्राइस 379.95 से 20.45 रुपये नीचे ट्रेड करता दिखा।
प्राइवेट सेक्टर की बिजली उत्पादक कंपनी टाटा पावर के शेयर में फिलहाल बड़ी गिरावट देखी जा रही है। आज के कारोबारी सत्र में यह शेयर 1.58 फीसदी यानी 6.10 रुपये गिरकर 379.40 रुपये पर ट्रेड करता दिखा। इससे कंपनी का मार्केट कैप 1,21,231.18 करोड़ रुपये रह गया। इससे पहले 27 जनवरी 2026 को कंपनी का शेयर 342.50 रुपये के 52 वीक लो प्राइस पर था। इसके बाद कंपनी में तेजी आई और 28 अप्रैल 2026 को इसका शेयर 464.90 रुपये के 52 वीक हाई प्राइस पर पहुंच गया था।