कारोबार

Top Losers Today: Tech Mahindra, Hcl Tech और Hindalco समेत इन कंपनियों के शेयरों में आई बिकवाली, गिर गई कीमतें

Tech Mahindra Share Price Fall: शेयर बाजार में आज टेक शेयरों में टेक महिद्रा और एचसीएल टेक में गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं, फार्मा कंपनियों में डीआररेड्डी और सिप्ला में भी गिरावट आई है। इसके अलावा हिंडाल्को के शेयर भी लूजर्स की लिस्ट में शामिल हैं।
2 min read
Jul 01, 2026
National Standard Share Price hits Lower Circuit
South Indian Bank Share Price में 7% की गिरावट आई। (PC: AI)

Nifty-50 Top Losers 1st July 2026: भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को शुरुआती कारोबारी सत्र के दौरान Nifty-50 के टॉप-5 लूजर की लिस्ट में टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, डा रेड्डी, हिंडाल्को और सिप्ला शामिल दिखे। वहीं, शेयर बाजार ने आज बढ़त के साथ शुरुआत की। सुबह 11 बजकर 30 मिनट पर सेंसेक्स 361 अंक और निफ्टी-50 106 अंक की तेजी के साथ कारोबार करता दिखा। सोमवार को फार्मा कंपनी डा रेड्डी का शेयर करीब 5 फीसदी उछला था, लेकिन आज वही शेयर निफ्टी-50 के टॉप लूजर्स की लिस्ट में चौथे नंबर पर शामिल है।

निफ्टी-50 के इन शेयरों में आई सबसे अधिक गिरावट

टेक महिंद्रा (Tech Mahindra Share)

निफ्टी-50 में टेक महिंद्रा सबसे ज्यादा 2.20 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स की लिस्ट में पहले स्थान पर रहा है। इसमें आज 10 बजकर 48 मिनट पर 30 रुपये की गिरावट देखने को मिल रही है। फिलहाल इसका शेयर 1,374 रुपये में मिल रहा है। शेयर का पिछला बंद भाव 1404 रुपये था। कंपनी का टोटल मार्केट कैप 1,34,895.18 करोड़ रुपये है। इस शेयर ने 3 फरवरी 2026 को अपने 52 हफ्ते के उच्च स्तर 1,854 रुपये को छुआ था। वहीं, इसका 52 हफ्ते का निम्न स्तर 1,304 रुपये है।

एचसीएल टेक (HCL Technologies Share)

एचसीएल टेक के शेयर में आज 18 रुपये यानी करीब 1.72 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। टॉप लूजर्स की लिस्ट में इसका दूसरा स्थान है। इसके शेयर की कीमत 1053 रुपये है। फिलहाल यह अपने 52 हफ्ते के उच्च स्तर से 727 रुपये नीचे कारोबार कर रहा है। कपनी का टोटल मार्केट कैप 2,86,617.31 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है।

हिंडाल्को शेयर (Hindalco Industries Share)

आदित्य बिड़ला समूह की मेटल कंपनी हिंडाल्को के शेयर में 1.49 फीसदी यानी 14.50 रुपये की गिरावट देखने को मिली है। इस गिरावट के साथ यह निफ्टी-50 के टॉप लूजर्स में तीसरे नंबर पर शामिल है। फिलहाल कंपनी के शेयर की कीमत 942 रुपये है जो अपने 52 हफ्ते के उच्च स्तर से 234 रुपये कम है। कंपनी का मार्केट कैप 2,11,823.57 करोड़ रुपये है।

डा रेड्डी (Dr. Reddy's Laboratories Share)

फार्मा सेक्टर की जानी मानी कंपनी डा रेड्डी आज के कारोबारी सत्र में लूजर्स की लिस्ट में शामिल है। इससे पहले सोमवार के कारोबार में कंपनी ने जबरदस्त बढ़त बनाई थी। आज शुरुआती कारोबार में कंपनी का शेयर 1,343 रुपये पर ट्रेंड करता दिखा। इसका पिछला बंद भाव 1,357 रुपये था। 52 हफ्ते के डेटा की बात करें तो कंपनी का शेयर 1414.90 रुपये के उच्च स्तर और 1148.40 रुपये के निम्न स्तर तक गया है। शुरुआती कारोबार में कंपनी का मार्केट कैप 1,12,138.69 करोड़ रुपये पर पहुंच गया था।

सिप्ला लिमिटेड (Cipla Limited Share)

भारत की प्रमुख दवा बनाने वाली कंपनी सिप्ला के शेयर में भी गिरावट देखी जा रही है। यह शेयर शुरुआती कारोबार में 0.91 फीसदी या 13.40 रुपये की गिरावट के साथ 1452 रुपये पर ट्रेड करता दिखा। शेयर में गिरावट से कंपनी का मार्केट कैप गिरकर 1,17,299.14 करोड़ रुपये रह गया है। लूजर्स की लिस्ट में यह दूसरी फार्मा कंपनी है।

Updated on:
01 Jul 2026 12:28 pm
Published on:
01 Jul 2026 12:28 pm