कारोबार

Trent, National Standard और Aeroflex समेत ये शेयर करीब 10% टूटे, जानिए 1 हफ्ते में कितने गिर गए भाव

National Standard India Share Fall: ट्रेंट, नेशनल स्टैंडर्ड (इंडिया), कृष्णा फॉसकेम, डिजिटाइड सॉल्यूशंस, KSH इंटरनेशनल और एयरोफ्लेक्स जैसे शेयर 8 से 11 फीसदी तक टूट चुके हैं। मार्केट की इस गिरावट के कारण एनएसई फ्लैट ट्रेड करता हुआ दिखाई दे रहा है।
2 min read
Jul 07, 2026
NSE Share fall List
National Standard के शेयर में 10% की गिरावट आई है। (फोटो: AI)

Trent Share Price Fall: शेयर बाजार में मंगलवार की ट्रेडिंग के दौरान कई शेयरों में तेज बिकवाली देखने को मिली। दोपहर 12 बजकर 27 मिनट पर नेशनल स्टैंडर्ड (इंडिया), कृष्णा फॉसकेम, डिजिटाइड सॉल्यूशंस, KSH इंटरनेशनल और एयरोफ्लेक्स इंडस्ट्रीज के शेयर 8 फीसदी से 10 फीसदी तक टूट गए। इनमें नेशनल स्टैंडर्ड (इंडिया) का शेयर 52 सप्ताह के नए निचले स्तर पर पहुंच गया।

ट्रेंट का शेयर 11% टूटा

वहीं, उम्मीद के मुताबिक रेवेन्यू ग्रोथ नहीं होने से टाटा ग्रुप की रिटेल कंपनी Trent Limited के शेयर में सबसे ज्यादा 11 फीसदी की गिरावट देखने को मिली। इसका शेयर 395 रुपये की गिरावट के साथ 2,947 रुपये पर कारोबार करता दिखाई दिया। पिछले एक हफ्ते में शेयर में 10.38 की गिरावट आई है। यह गिरावट कंपनी द्वारा जून तिमाही के बिजनेस अपडेट जारी करने के बाद आई, जो बाजार की उम्मीदों के अनुरूप नहीं थी।

नेशनल स्टैंडर्ड (National Standard India Share)

आज के कारोबारी सत्र में नेशनल स्टैंडर्ड (इंडिया) का शेयर 10.00 फीसदी या 77.10 रुपये की भारी गिरावट के साथ 694.10 रुपये पर कारोबार करता नजर आया। इससे कंपनी का मार्केट कैप घटकर 1,388.20 करोड़ रुपये रह गया। कंपनी का शेयर 20 अप्रैल 2026 को 1,519.95 रुपये के 52 सप्ताह के उच्च स्तर पर था। जबकि आज गिरकर 694.10 रुपये के 52 सप्ताह के निचले स्तर पर पहुंच गया। पिछले एक सप्ताह में शेयर 45.45 फीसदी टूट चुका है, जबकि साल की शुरुआत (YTD) से इसमें 50.83 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है।

कृष्णा फॉसकेम (Krishana Phoschem Share)

कृष्णा फॉसकेम का शेयर 9.42 फीसदी की गिरावट के साथ 133.25 रुपये पर कारोबार करता नजर आया। शेयर में 13.85 रुपये की गिरावट आई है। इससे कंपनी का मार्केट कैप 4,119.26 करोड़ रुपये रह गया। कंपनी का 52 सप्ताह का उच्च स्तर 152.30 रुपये (3 जुलाई 2026) और 52 सप्ताह का निचला स्तर 82.39 रुपये (7 जुलाई 2025) है। पिछले एक सप्ताह में शेयर 3.16 फीसदी कमजोर हुआ है।

डिजिटाइड सॉल्यूशंस (Digitide Solutions Share)

डिजिटाइड सॉल्यूशंस का शेयर 9.24 फीसदी टूटकर 109.41 रुपये पर कारोबार करता नजर आया। शेयर में 11.14 रुपये की गिरावट दर्ज की गई। इससे कंपनी का मार्केट कैप 1,637.98 करोड़ रुपये रह गया। कंपनी का 52 सप्ताह का उच्च स्तर 279.69 रुपये (23 जुलाई 2025) और निचला स्तर 69.90 रुपये (23 मार्च 2026) है। हालांकि, पिछले एक सप्ताह में इस शेयर में 29.39 फीसदी की तेजी आई है।

कंपनी का नामआज कितने रुपये की गिरावटएक सप्ताह का रिटर्नमार्केट कैप (₹ करोड़)
नेशनल स्टैंडर्ड (इंडिया)₹77.10-45.45%1,388.20
कृष्णा फॉसकेम₹13.85-3.16%4,119.26
डिजिटाइड सॉल्यूशंस₹11.14+29.39% 1,637.98
KSH इंटरनेशनल₹69.55-9.22%5,319.50
एयरोफ्लेक्स इंडस्ट्रीज₹40.25 -11.05%5,534.73
Source: NSE (दोपहर 12 बजकर 27 मिनट पर)

KSH इंटरनेशनल (KSH International Share)

KSH इंटरनेशनल का शेयर 8.11 फीसदी गिरकर 788.40 रुपये पर कारोबार करता नजर आया। शेयर में 69.55 रुपये की गिरावट आई। इसके बाद कंपनी का मार्केट कैप 5,319.50 करोड़ रुपये रह गया। कंपनी का 52 सप्ताह का उच्च स्तर 908.90 रुपये (16 जून 2026) और निचला स्तर 330.00 रुपये (1 फरवरी 2026) है। पिछले एक सप्ताह में शेयर 9.22 फीसदी और एक महीने में 4.33 फीसदी कमजोर हुआ है।

एयरोफ्लेक्स इंडस्ट्रीज (Aeroflex Industries Share)

आज के कारोबारी सत्र में एयरोफ्लेक्स इंडस्ट्रीज का शेयर 8.77 फीसदी टूटकर 418.70 रुपये पर कारोबार करता नजर आया। शेयर में 40.25 रुपये की गिरावट दर्ज की गई। इससे कंपनी का मार्केट कैप 5,534.73 करोड़ रुपये रह गया। कंपनी का 52 सप्ताह का उच्च स्तर 521.90 रुपये (22 जून 2026) और 52 सप्ताह का निचला स्तर 158.00 रुपये (23 जनवरी 2026) है। पिछले एक सप्ताह में शेयर 11.5 फीसदी कमजोर हुआ है।

Updated on:
07 Jul 2026 02:24 pm
Published on:
07 Jul 2026 02:24 pm