कारोबार

दिल्ली में 8 रुपए सस्ता हुआ पेट्रोल, केजरीवाल सरकार ने घटाया VAT

दिल्ली सरकार ने जनता को राहत देते हुए पेट्रोल (Delhi Petrol Price) के दाम कम कर दिए हैं। वैट (Value Added Tax) कम होने से राजधानी में पेट्रोल 8 रुपए सस्ता हो गया है। दिल्ली सरकार द्वारा वैट में कटौती के बाद पेट्रोल 105.97 रुपए प्रति लीटर पर मिलेगा।
less than 1 minute read
Arvind Kejriwal
Arvind Kejriwal

नई दिल्ली। देश में बढ़ी महंगाई के बीच अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) सरकार ने दिल्लीवासियों को बड़ी राहत दी है। दिल्ली सरकार ने जनता को राहत देते हुए पेट्रोल (Delhi Petrol Price) के दाम कम कर दिए हैं। वैट (Value Added Tax) कम होने से राजधानी में पेट्रोल 8 रुपए सस्ता हो गया है। बुधवार को हुई कैबिनेट बैठक में वैट को कम करने का फैसला लिया गया। दिल्ली सरकार द्वारा वैट में कटौती के बाद पेट्रोल 105.97 रुपए प्रति लीटर पर मिलेगा।

30 फीसदी घटया वैट
वैट घटने के बाद दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल आठ रुपए सस्ता हो गया है। दिल्ली सरकार ने बैठक में पेट्रोल पर लगने वाले वैट को 30 फीसदी से कम करके 19.40 फीसदी कर दिया। इससे दिल्ली में पेट्रोल की कीमत मौजूदा करीब 103.97 रुपए से घटकर करीब 95.97 रुपए हो जाएगी। पेट्रोल के नए दाम आज आधी रात से लागू हो जाएगी।

मोदी सरकार ने दिया था गिफ्ट
आपको बता दें कि दिवाली के मौके पर केंद्र सरकार ने जनता को गिफ्ट दिया था। मोदी सरकार ने एक्साइज ड्यूटी पांच और दस रुपए कम कर दी थी। इसके बाद पेट्रोल-डीजल की कीमत घट गई। केंद्र सरकार के फैसले के बाद ज्यादातर एनडीए शासित राज्यों ने भी अपने प्रदेश में पेट्रोल-डीजल पर लगने वाले वैट को कम कर दिया था।

करीब एक महीने बाद घटाया वैट
इसके बाद कई बीजेपी शासित राज्यों ने भी अपने टैक्स में कटौती कर ईंधन की कीमतों को कम करने की कोशिश की। इसी कड़ी में सबसे पहले उत्तर प्रदेश और हरियाणा ने अपने वैट में कटौती कर जनता को राहत दी। इसके बाद जनता को राहत देते हुए पंजाब, राजस्थान और छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकारों ने भी ऐसा ही किया। करीब एक महीने बाद अब दिल्ली सरकार ने भी वैट घटाया है।

Updated on:
01 Dec 2021 01:02 pm
Published on:
01 Dec 2021 01:02 pm
Also Read
View All
Gold Price Today: भारत में गिर गया सोने का रेट, चांदी भी 3,500 रुपये टूटा, जानें गोल्ड का मौजूदा प्राइस

OFSS Share Price: 6 महीने में 50% से ज्यादा रिटर्न दे चुका यह IT शेयर, 52 वीक हाई पर पहुंचा, जानिए क्या कह रहे टेक्निकल चार्ट्स

SBI Funds Management का IPO खुलने से पहले ही ग्रे मार्केट में दिख रहा 17% का मुनाफा, जानिए प्राइस बैंड और दूसरी डिटेल्स

Share Market: सेंसेक्स 800 अंक बढ़कर हुआ बंद, 1 ही दिन में निवेशकों को 6 लाख करोड़ का फायदा, IT, रियल एस्टेट और सरकारी बैंकों के स्टॉक्स उछले

Zensar Technologies Share Price: शार्दुल सिक्योरिटीज, गोल्डियम इंटरनेशनल और ION एक्सचेंज समेत ये शेयर 20% तक उछले, सेंसेक्स में 800 अंक की तेजी