कारोबार

Nayara और सरकारी पंप्स पर Petrol-Diesel की कीमत में कितना है अंतर? जानिए आज आपके शहर में भाव

Crude Oil Price: गुरुवार को क्रूड ऑयल की कीमत में गिरावट आई। ब्रेंट क्रूड और WTI क्रूड दोनों में 1 % से ज्यादा की गिरावट देेखने को मिली। दोहा में अमेरिका और ईरान की बातचीत सकारात्मक होने से यह गिरावट आई।
2 min read
Jul 02, 2026
Petrol Diesel Price Update
Petrol Price: अलग-अलग शहरों में कीमतें अलग हैं। (फोटो: Ani)

Petrol Diesel Price Today 2nd July 2026: ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार नरमी आने के बावजूद देश में गुरुवार, 2 जुलाई को सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। हालांकि, 1 जुलाई को ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने करीब चार महीने बाद एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) और 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम घटाए। वहीं, नायरा एनर्जी ने देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कटौती की है।

नायरा और सरकारी पंप्स पर कितना है कीमतों में अंतर

नायरा के पेट्रोल पंप्स और सरकारी पेट्रोल पंप्स पर तेल की कीमतों की बात करें, तो अधिकतर जगहों पर रेट्स करीब-करीब समान हैं। हालांकि, कुछ जगहों पर नायरा का तेल सस्ता मिल रहा है। जैसे- जयपुर में सरकारी पंप्स पर पेट्रोल 113.19 रुपये प्रति लीटर और डीजल 98.25 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। वहीं, जयपुर में नायरा एनर्जी के पंप्स पर पेट्रोल 105.02 रुपये प्रति लीटर और डीजल 90.41 रुपये प्रति लीटर में मिल रहा है।

सरकारी पेट्रोल पंप्स पर कीमतें

देश में गुरुवार को सरकारी पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

शहरपेट्रोल (₹/लीटर)डीजल (₹/लीटर)
नई दिल्ली₹102.12₹95.20
कोलकाता₹113.51₹99.82
मुंबई₹111.21₹97.83
चेन्नई₹107.77₹99.55
गुरुग्राम₹102.97₹95.64
नोएडा₹101.96₹95.44
बेंगलुरु₹111.68₹99.56
भुवनेश्वर₹108.97₹100.68
चंडीगढ़₹101.54₹89.47
हैदराबाद₹115.69₹103.82
जयपुर₹113.19₹98.25
लखनऊ₹101.86₹95.36
पटना₹113.69₹99.67
तिरुवनंतपुरम₹114.80₹103.64

नायरा के पंप्स पर पेट्रोल-डीजल के रेट

हालांकि, प्राइवेट रिटेलर नायरा एनर्जी ने बुधवार को अपने पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल 5 रुपये प्रति लीटर और डीजल 3 रुपये प्रति लीटर सस्ता किया। इसके बाद आज अलग अलग शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत निम्न है:

शहरपेट्रोल (₹/लीटर)डीजल (₹/लीटर)
गुरुग्राम102.7695.58
बेंगलुरु111.2098.80
फरीदाबाद103.0098.84
महाराष्ट्र111.6697.99
जयपुर105.0290.41

Crude Oil की कीमत में फिर आई गिरावट

ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में भी गिरावट जारी है। ब्रेंट क्रूड 80 सेंट यानी 1.09 फीसदी टूटकर 70.80 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। वहीं, अमेरिकी WTI क्रूड 90 सेंट यानी 1.28 फीसदी गिरकर 67.75 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। इससे पहले भी दोनों बेंचमार्क चार महीने के सबसे निचले स्तर पर बंद हुए थे।

1 जुलाई को ATF और LPG हुए सस्ते

ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने कल ATF की कीमत में करीब 5 रुपये प्रति लीटर की कटौती की थी। इसके अलावा 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम 183.50 रुपये घटा दिए थे। इसके बाद कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 3,113 रुपये से घटकर 2,930 रुपये प्रति सिलेंडर हो गई है। वहीं, 5 किलो के फ्री ट्रेड LPG (FTL) सिलेंडर की कीमत भी 13 रुपये घटकर 808.50 रुपये हो गई है।

आगे क्या रहेगा असर

कतर ने बताया कि दोहा में ईरान और अमेरिका के बीच हुई अप्रत्यक्ष बातचीत में सकारात्मक प्रगति हुई है। ऐसे में एक्सपर्ट्स का कहना है कि होर्मुज में जहाजों की आवाजाही धीरे-धीरे सामान्य हो रही है, लेकिन पूरी तरह से स्थिति सामान्य होने में अभी समय लगेगा। इसके लिए तेल टैंकरों की आवाजाही, तेल उत्पादन दोबारा शुरू करना, क्षतिग्रस्त ढांचे की मरम्मत और समुद्र में बिछी बारूदी सुरंगों को हटाने जैसे कई काम पूरे करने होंगे। इसके अलावा कुछ शिपिंग कंपनियां अभी भी इस मार्ग पर परिचालन को लेकर सतर्क बनी हुई हैं।

Updated on:
02 Jul 2026 09:29 am
Published on:
02 Jul 2026 09:28 am