
Petrol Diesel Price in 04 March 2023 : अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। आज WTI क्रूड 1.52 डॉलर (1.94 फीसदी) बढ़कर 79.68 डॉलर प्रति बैरल हो गया है। वहीं, ब्रेंट क्रूड 1.08 डॉलर यानी 1.27 फीसदी उछलकर 85.83 डॉलर प्रति बैरल पर है। इसी बीच सरकारी तेल कंपनियों ने शनिवार के लिए पेट्रोल-डीजल के नए रेट (Petrol-Diesel Price Today) जारी कर दिए हैं। आज (04 मार्च, 2023) को भी तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की कीमत में थोड़ा बदलाव किया है। आज कई शहरों में तेल के दाम बदल गए हैं। हालांकि, आज भी तेल कंपनियों ने दिल्ली, मुंबई जैसे महानगरों में पेट्रोल-डीजल के खुदरा रेट कोई बदलाव नहीं किया गया है।
सरकारी तेल कंपनियों की ओर से आज सुबह जारी रेट के अनुसार- बिहार में पेट्रोल 28 पैसे महंगा होकर 109.15 रुपये लीटर पर पहुंच गया है। वहीं, डीजल 26 की उछाल के साथ 95.80 रुपये प्रति लीटर है। हरियाणा में पेट्रोल 26 पैसे और डीजल 25 पैसे महंगा हुआ है। हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें 49 पैसे की तेजी दर्ज की गई है। इसके साथ पंजाब, झारखंड, जम्मू-कश्मीर और त्रिपुरा में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में तेज आई है। तेलंगाना में पेट्रोल 1.48 रुपये सस्ता होकर 110.35 रुपये और डीजल 1.39 रुपये की गिरावट के साथ 98.45 रुपये प्रति लीटर में मिल रहा है। राजस्थान में पेट्रोल 59 पैसे और डीजल 53 पैसे सस्ता हुआ है। यूपी में पेट्रोल 47 पैसे और डीजल 46 पैसे नीचे आया है।
– दिल्ली में पेट्रोल 96.65 रुपये और डीजल 89.82 रुपये प्रति लीटर
– मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर
– चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर
– कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर
– नोएडा में पेट्रोल 96.59 रुपये और डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर
– गाजियाबाद में 96.58 रुपये और डीजल 89.75 रुपये प्रति लीटर
– लखनऊ में पेट्रोल 96.57 रुपये और डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर
– पटना में पेट्रोल 107.48 रुपये और डीजल 94.26 रुपये प्रति लीटर
– पोर्टब्लेयर में पेट्रोल 84.10 रुपये और डीजल 79.74 रुपये प्रति लीटर
सभी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों IOC, BPCL और HPCL के पेट्रोल-डीजल की कीमत हर दिन घटती-बढ़ती रहती हैं। पेट्रोल-डीजल का नया दाम रोजाना सुबह 6 बजे अपडेट होता है। सुबह छह बजे से नई दरें लागू हो जाती हैं। जिसमें एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़कर पेट्रोल डीजल का दाम लगभग दोगुना हो जाता है।
प्रमोटेड कंटेंट
आप घर बैठे SMS के जरिए ही अपने नजदीकी पेट्रोल पंप पर पेट्रोल-डीजल की कीमत का पता लगा सकते है। इंडियन ऑयल के कस्टमर अपने मोबाइल से RSP के साथ शहर का कोड डालकर 9224992249 पर मैसेज भेजना होगा। इसी प्रकार BPCL के ग्राहक अपने मोबाइल से RSP टाइप कर 9223112222 SMS भेज सकते हैं। HPCL के ग्राहक HPPrice लिखकर 9222201122 लिखकर SMS भेज सकते हैं।