कारोबार

Petrol Diesel Price: सरकार ने कहा E20 से E10 पर वापस लौटना संभव नहीं, करोड़ों का निवेश हो जाएगा बेकार, जानिए देश में पेट्रोल-डीजल के रेट

E20 Fule News: पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अनुसार E20 से E10 पर वापस लौटने से इसमें किए गए निवेश पर असर पड़ सकता है। भारत में फिलहाल पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर है, वहीं, क्रूड की रेट में भी गिरावट देखने को मिली है।
2 min read
Jul 11, 2026
E20 Petrol vs Normal Petrol
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। (Image: Gemini)

Petrol Diesel Price Today 11th July 2026: देश में लोग लगातार पेट्रोल-डीजल के बारे में चर्चा कर रहे हैं। चाहे वह पेट्रोल-डीजल के दाम में हुई बढ़ोतरी को लेकर हो या E20 पेट्रोल के कारण माइलेज गिरने या गाड़ियां खराब होने की शिकायत हो। पेट्रोल-डीजल के दाम क्रूड ऑयल के बढ़ते दामों के कारण महंगे हुए है। ऐसे में ग्लोबल मार्केट में क्रूड ऑयल की कीमतों पर लगातार लोगों की नजर है। वहीं, भारत में पेट्रोल-डीजल के दाम फिलहाल स्थिर हैं। लेकिन E20 को लेकर सरकार का कहना है कि इसे बंद करने या E10 पर वापस लौटने से इसमें किए गए निवेश पर असर पड़ सकता है।

निवेश पर सरकार की चिंता

पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय का कहना है कि सरकारी बैंकों ने पिछले कुछ सालों में एथेनॉल प्रोडक्शन और उससे जुड़े इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए हर साल लगभग 1 लाख करोड़ रुपये दिए हैं। ऐसे में E20 से वापस E10 पेट्रोल पर लौटने से एथेनॉल उत्पादन और उससे जुड़े इंफ्रास्ट्रक्चर में किए गए हजारों करोड़ रुपये के निवेश पर असर पड़ सकता है। क्योंकि एथेनॉल उत्पादन क्षमता बढ़ाने के लिए किसानों, सहकारी संस्थाओं, उद्यमियों, वित्तीय संस्थानों और सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों ने राष्ट्रीय नीति पर भरोसा करके बड़े पैमाने पर निवेश किया है।

अफवाहों को किया खारिज

मंत्रालय ने कहा कि सोशल मीडिया पर समय-समय पर यह अफवाह फैलती है कि एथेनॉल मिले पेट्रोल से इंजन जाम हो जाएगा या फ्यूल टैंक में जंग लग जाएगी। सरकार का कहना है कि ऐसे दावे वैज्ञानिक जांच में सही साबित नहीं हुए हैं। हालांकि, मंत्रालय ने माना कि कुछ वाहनों में फ्यूल की खपत बढ़ने से माइलेज 3 से 5 फीसदी तक कम हो सकता है।

11 जलाई को देश में पेट्रोल-डीजल के दाम

शहरपेट्रोलडीजल
नई दिल्ली₹102.12₹95.20
कोलकाता₹113.51₹99.82
मुंबई₹111.21₹97.83
चेन्नई₹107.76₹99.55
गुरुग्राम₹102.97₹95.64
नोएडा₹101.96₹95.44
बेंगलुरु₹111.68₹99.56
भुवनेश्वर₹108.97₹100.68
चंडीगढ़₹101.54₹89.47
हैदराबाद₹115.69₹103.82
जयपुर₹112.69₹97.78
लखनऊ₹101.86₹95.36
पटना₹113.37₹99.36
तिरुवनंतपुरम₹115.49₹104.40

Crude Oil के दाम में दिखी गिरावट

अमेरिका और ईरान के बीच फिर से शुरु हुए तनाव के बीच क्रूड की कीमत 80 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गयी थी। लेकिन शुक्रवार को इसमें गिरावट दिखी और बाजार बंद होते समय क्रूड के दाम 0.41 फीसदी गिरकर 75.99 डॉलर पर बंद हुए। शिप-ट्रैकिंग डेटा के अनुसार, हॉर्मुज से जहाजों की आवाजाही अभी भी सामान्य से कम बनी हुई है।

Updated on:
11 Jul 2026 09:39 am
Published on:
11 Jul 2026 09:39 am