कारोबार

Petrol Diesel Price: सरकारी तेल कंपनियों को पहली तिमाही में कितना घाटा हुआ? जानिए आपके शहर में पेट्रोल-डीजल के दाम

Petrol Diesel Price: अप्रेैल-जून तिमाही 2026 में कंपनियों को डीजल पर 18.9 रुपये प्रति लीटर और पेट्रोल पर 6 रुपये प्रति लीटर का नुकसान हुआ। ऐसे में कंपनियां क्रूड ऑयल के दाम गिरने के बावजूद पेट्रोल-डीजल की कीमत में कोई कटौती नहीं कर रही हैं।
2 min read
Jul 04, 2026
Petrol Diesel Price Update
4 जुलाई को Petrol Diesel के दाम स्थिर हैं। (फोटो: Ani)

Petrol Diesel Price Today 4 July 2026: क्रूड ऑयल की कीमत कम होने के बाद अब लोग पेट्रोल-डीजल की कीमतें कम होने का इंतजार कर रहे हैं। फिलहाल कीमतों में राहत मिलने के संकेत नहीं हैं। ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमत 72 डॉलर प्रति बैरल होने के बावजूद देश में 4 जुलाई को पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर रहे। इसकी बड़ी वजह यह है कि सरकारी तेल कंपनियों (OMCs) ने अप्रैल-जून तिमाही में पेट्रोल और डीजल बेचने पर भारी नुकसान उठाया था। ऐसे में फिलहाल कीमतों में कटौती की संभावना कम नजर आ रही है।

सरकारी तेल कंपनियों को कितना नुकसान हुआ?

ब्रोकरेज फर्म ICICI सिक्योरिटीज के मुताबिक, अप्रैल-जून तिमाही 2026 में सरकारी तेल कंपनियों को रिटेल बिक्री पर हर लीटर डीजल पर करीब 18.9 रुपये और हर लीटर पेट्रोल पर 6 रुपये का नुकसान हुआ। पिछले साल इसी अवधि में कंपनियों को डीजल पर 8.2 रुपये और पेट्रोल पर 10.3 रुपये प्रति लीटर का मुनाफा हो रहा था। इसके अलावा ब्रोकरेज फर्म के अनुसार जून 2024 तिमाही में रिटेल मार्जिन डीजल पर 2.5 रुपये प्रति लीटर और पेट्रोल पर 4.4 रुपये प्रति लीटर था।

दाम क्यों नहीं घट रहे हैं?

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल और तैयार फ्यूल की कीमतों में बढ़ोतरी का पूरा असर घरेलू पेट्रोल पंपों की कीमतों पर नहीं डाला गया। इससे कंपनियों को घाटा हुआ। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी के अनुसार, अप्रैल से जून के बीच पेट्रोल, डीजल, LPG और जेट फ्यूल को बाजार भाव से कम कीमत पर बेचने के कारण सरकारी तेल कंपनियों को करीब 75,000 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ।

4 जुलाई को क्या है Petrol Diesel की कीमत

शहरपेट्रोल (रुपये/लीटर)डीजल (रुपये/लीटर)
दिल्ली102.1295.20
मुंबई111.2197.83
कोलकाता113.5199.82
चेन्नई107.7799.55
गुरुग्राम102.9795.64
नोएडा101.9695.44
चंडीगढ़101.5489.47
हैदराबाद115.69103.82
जयपुर113.1998.25
लखनऊ101.8695.36

कैसे तय होती है कीमत?

रिफाइनरी से निकलने के बाद पेट्रोल और डीजल की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार के हिसाब से तय होती है। इसके बाद इसमें ढुलाई, मार्केटिंग, वितरण खर्च, डीलर कमीशन और खुदरा मार्जिन जोड़कर पेट्रोल पंप पर अंतिम कीमत तय की जाती है। यदि अंतरराष्ट्रीय कीमतें बढ़ें और घरेलू दाम नहीं बढ़ाए जाएं तो कंपनियों का मार्जिन घट जाता है। वहीं, अंतरराष्ट्रीय कीमतें घटने पर यदि पंप की कीमतें स्थिर रहें तो कंपनियों का मार्जिन बढ़ जाता है।

Published on:
04 Jul 2026 09:00 am