16 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी का दावा, दुनिया में बढ़े पेट्रोल के दाम, भारत में 3.1 प्रतिशत घटे

Global Petrol Prices: पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि दुनिया के कई देशों में पेट्रोल की कीमतें बढ़ीं, जबकि भारत में मई 2022 से मई 2026 के बीच पेट्रोल 3.1 प्रतिशत सस्ता हुआ, सरकार ने ऊर्जा सुरक्षा और पर्याप्त तेल भंडार का भी दावा किया।

2 min read
Google source verification
Hardeep Singh Puri on petrol prices.

पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी (Photo- IANS)

Hardeep Singh Puri on Global Fuel Price Rise: पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शनिवार को कहा कि देश में 60 दिन से ज्यादा का कच्चे तेल का भंडार है और इससे भी अ​​धिक समय के लिए प्राकृतिक गैस भंडार मौजूद है। लुधियाना में पत्रकाराें से बातचीत में पुरी ने कहा कि रसोई गैस (एलपीजी) की स्थिति भी संतोषजनक है। यदि प्रतिदिन 80,000 टन एलपीजी की खपत होती है, तो भारत पहले 32,000 मीट्रिक टन उत्पादन करता था, जो अब बढ़कर 54,000 टन हो गया है, जिससे आयात पर निर्भरता कम हो गई है। हमारे पास एलपीजी का अधिकतम स्टॉक है जो 75-80 दिनों के लिए पर्याप्त है। डीजल की बिक्री को प्रतिदिन 200 लीटर तक सीमित करने के बारे में पूछे गए एक सवाल का जवाब देते हुए पुरी ने कहा कि यह कालाबाजारी पर अंकुश लगाने के लिए किया गया था।

कई देशों में पेट्रोल की कीमतें बढ़ीं, भारत में गिरावट दर्ज की गई

केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी के अनुसार, मई 2022 से मई 2026 के बीच दुनिया के कई देशों में पेट्रोल की कीमतों में उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई। इस अवधि में पाकिस्तान में कीमतें 70 प्रतिशत, श्रीलंका में 66 प्रतिशत, फ्रांस में 47 प्रतिशत, इटली में 46 प्रतिशत, बांग्लादेश में 36 प्रतिशत और अमेरिका में 35 प्रतिशत तक बढ़ीं। वहीं, भारत में पेट्रोल की कीमतों में 3.1 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। ऐसे समय में जब वैश्विक स्तर पर ईंधन महंगा हो रहा था, भारत में कीमतों को अपेक्षाकृत स्थिर बनाए रखना सरकार की आर्थिक और ऊर्जा नीतियों की महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।

इसी दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों का मूल उद्देश्य आम लोगों के जीवन को बेहतर बनाना है। सरकार की योजनाओं और फैसलों में जनता के प्रति संवेदनशीलता और उनकी जरूरतों को प्राथमिकता देने की स्पष्ट झलक मिलती है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले वर्षों में देश की विकास यात्रा और अधिक रफ्तार पकड़ेगी। उन्होंने कहा, 'द बेस्ट इज येट टू कम', अर्थात भारत के लिए बेहतर और अधिक उपलब्धियों से भरा दौर अभी आगे है।

खरीफ में उर्वरक की कमी नहींः शिवराज

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को कहा ​कि देश में खरीफ सीजन के लिए पर्याप्त मात्रा में उर्वरक भंडार उपलब्ध है सरकार रबी फसल के लिए भी पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठा रही है। उन्होंने कहा ​कि वै​​श्विक परि​िस्थतियों के बावजूद किसानों को यूरिया और डाई-अमोनियम फॉस्फेट (डीएपी) रियायती दरों पर उपलब्ध होते रहेंगे। बढ़ा हुआ बोझ सरकार भुगतेगी। उन्होंने कहा ​कि सरकार ने अल नीनो के संभावित प्रभाव से निपटने के लिए तैयारियां कर ली हैं।