22 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘फिलहाल राजनीतिक पार्टी बनाने का कोई प्लान नहीं’, कोर कमेटी बैठक से पहले अभिजीत दीपके का बड़ा बयान

Abhijeet Dipke: छत्रपति संभाजीनगर में CJP कोर कमेटी की बैठक को लेकर पार्टी प्रमुख अभिजीत दीपके का बयान सामने आया है। उन्होंने राजनीतिक दल बनाने की अटकलों को खारिज किया और पुलिस सुरक्षा पर अपनी राय रखी है।
2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Rahul Yadav

Aug 04, 2026

Abhijit Dipke, Abhijit Dipke Statement, CJP Founder Abhijit Dipke, Manoj Jarange Patil Protest, Manoj Jarange Patil,

अभिजीत दीपके (Photo: IANS)

Abhijeet Dipke CJP Core Committee Meeting: छात्र आंदोलन के बाद चर्चा में आई 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) के प्रमुख अभिजीत दीपके ने पार्टी के भविष्य और आगामी कार्ययोजना को लेकर बड़ा बयान दिया है। छत्रपति संभाजीनगर में होने जा रही CJP की कोर कमेटी की अहम बैठक से पहले उन्होंने स्पष्ट किया कि फिलहाल उनका संगठन किसी राजनीतिक दल में बदलने नहीं जा रहा है।

मीडिया से बातचीत करते हुए CJP प्रमुख अभिजीत दीपके ने कहा, "हमारी कोर टीम के सदस्य जिनमें हमारे प्रवक्ता और वे सभी लोग शामिल हैं जिन्होंने आंदोलन के प्रबंधन में हमारी मदद की, इस बैठक में भाग लेंगे। कोर टीम के सभी सदस्य यहां मौजूद रहेंगे, फिलहाल हमारी कोई राजनीतिक दल बनाने की योजना नहीं है।

दिल्ली पुलिस से बेहतर है महाराष्ट्र पुलिस

अपनी सुरक्षा और अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती के सवाल पर बोलते हुए अभिजीत दीपके ने महाराष्ट्र पुलिस की सराहना की और किसी भी अतिरिक्त सुरक्षा की मांग से इनकार कर दिया।

उन्होंने कहा, "महाराष्ट्र पुलिस, दिल्ली पुलिस से काफी बेहतर है। मुझे किसी अतिरिक्त सुरक्षा की आवश्यकता नहीं है। मुझे जो सुरक्षा पहले से प्रदान की जा रही है वह पूरी तरह से पर्याप्त है।"

हाल के दिनों में CJP लगातार सुर्खियों में

हाल के दिनों में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और उसके संस्थापक अभिजीत दीपके लगातार चर्चा में रहे हैं। छात्र आंदोलन के बाद संगठन को लेकर राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर कई तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। इसी बीच सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर फैजान अंसारी ने नई दिल्ली के संसद मार्ग थाने में अभिजीत दीपके के खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई है।

अंसारी ने अपनी शिकायत में दीपके पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं और उनकी गिरफ्तारी की मांग की है। उन्होंने यह भी दावा किया कि उन पर पहले दो बार हमला हुआ था, जिसके पीछे दीपके के समर्थकों का हाथ था। हालांकि, इन आरोपों के समर्थन में उन्होंने कोई सार्वजनिक साक्ष्य पेश नहीं किया है। वहीं, खबर लिखे जाने तक अभिजीत दीपके की ओर से भी इन आरोपों पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।