कारोबार

Post Office की इन 4 FD में मिल रहा शानदार ब्याज, 5 लाख डालें तो जानिए कितने मिलेंगे वापस

Post Office FD Interest Rates: पोस्ट ऑफिस की टाइम डिपॉजिट स्कीम या एफडी में सबसे ज्यादा रिटर्न 5 साल की एफडी में मिल रहा है। यहां जॉइंट अकाउंट भी खुलवाया जा सकता है।
2 min read
Dec 26, 2025
Post Office FD Interest Rates
पोस्ट ऑफिस की एफडी में काफी अच्छा ब्याज मिल रहा है। (PC: AI)

Post Office FD Interest Rates: क्या आप जानते हैं कि पोस्ट ऑफिस अपने ग्राहकों को एफडी भी ऑफर करता है? जी हां, पोस्ट ऑफिस की एक स्मॉल सेविंग स्कीम है- नेशनल सेविंग्स टाइम डिपॉजिट यानी टीडी। इसे एफडी के नाम से भी जाना जाता है, क्योंकि यह एफडी की तरह ही काम करती है। इनमें न्यूनतम 1000 रुपये जमा कराए जा सकते हैं। वहीं, अधिकतम निवेश की कोई सीमा नहीं है।

6.9 से लेकर 7.5 फीसदी तक है ब्याज दर

पोस्ट ऑफिस 4 तरह की एफडी स्कीम ऑफर करता है। 1 साल की एफडी, 2 साल की एफडी, 3 साल की एफडी और 5 साल की एफडी। इनमें 6.9 फीसदी से लेकर 7.5 फीसदी तक ब्याज दर मिलती है। सबसे अधिक ब्याज 5 साल की एफडी में 7.5 फीसदी मिलता है। इसके बाद 3 साल की एफडी में 7.1 फीसदी, 2 साल की एफडी में 7 फीसदी और 1 साल की एफडी में 6.9 फीसदी ब्याज दर मिलती है।

एफडी (FD Scheme)ब्याज दर (Interest Rate)
1 साल की एफडी6.9%
2 साल की एफडी7.0%
3 साल की एफडी7.1%
5 साल की एफडी7.5%

खुलवा सकते हैं जॉइंट अकाउंट

पोस्ट ऑफिस की टीडी या एफडी स्कीम में कोई भी भारतीय नागरिक खाता खुलवा सकता है। इसमें आप सिंगल या जॉइंट अकाउंट खुलवा सकते हैं। यहां अधिकतम 3 एडल्ट्स मिलकर जॉइंट अकाउंट खुलवा सकते हैं। इसके अलावा नाबालिग के नाम पर अभिभावक भी खाता खुला सकते हैं।

निवेश राशि (Principal)अवधि (Duration)ब्याज आय (Interest Earned)कुल मैच्योरिटी राशि (Maturity Amount)
₹5,00,0003 साल₹1,17,538₹6,17,538
₹9,00,0003 साल₹2,11,568₹11,11,568

3 साल की एफडी में 5 लाख डालें तो कितना मिलेगा रिटर्न

अगर आप पोस्ट ऑफिस की 3 साल की एफडी में 5 लाख रुपये इन्वेस्ट करते हैं, तो मैच्योरिटी पर आपको 6,17,538 रुपये मिलेंगे। यानी 1,17,538 रुपये ब्याज के मिलेंगे। अगर आप इस एफडी में 9 लाख रुपये इन्वेस्ट करते हैं, तो मैच्योरिटी पर आपको 11,11,568 रुपये मिलेंगे। यानी 2,11,568 रुपये ब्याज आय होगी।

Updated on:
26 Dec 2025 04:31 pm
Published on:
26 Dec 2025 04:31 pm