कारोबार

Post Office की इस स्कीम में हर महीने मिलेगी 8,000 रुपये इनकम, Wife के साथ इस तरह करें निवेश

Post Office MIS Scheme: सरकार हर तीन महीने में पोस्ट ऑफिस की स्मॉल सेविंग स्कीम्स की ब्याज दरें तय करती हैं। एमआईएस स्कीम में निवेशकों को हर महीने ब्याज मिलता है।
2 min read
Dec 15, 2025
Post Office MIS Calculator
पोस्ट ऑफिस की एमआईएस स्कीम में हर महीने इनकम मिलती है। (PC: Gemini)

Post Office MIS Scheme: अगर आपके पास एकमुश्त पैसा रखा है और आप उसे किसी सुरक्षित जगह इन्वेस्ट करना चाहते हैं, जहां गारंटीड रिटर्न मिले, तो पोस्ट ऑफिस की एमआईएस स्कीम में खाता खुला सकते हैं। एमआईएस यानी मंथली इनकम स्कीम एक सरकार समर्थित योजना है। इसलिए इसमें आपका निवेश पूरी तरह सुरक्षित रहता है। जैसा कि नाम से ही स्पष्ट है, इस स्कीम में आपकी हर महीने कमाई होती है। दरअसल, पोस्ट ऑफिस एमआईएस में ब्याज की रकम हर महीने आपके खाते में ट्रांसफर हो जाती है। अगर आप विवाहित हैं, तो पति-पत्नी दोनों मिलकर इस स्कीम में निवेश करके अच्छी कमाई कर सकते हैं।

पोस्ट ऑफिस एमआईएस स्कीम की खास बातें

-इस स्कीम में एक बार निवेश करना होता है और फिर हर महीने ब्याज आय निवेशक के खाते में आती है।
-इस स्कीम की मैच्योरिटी अवधि 5 साल होती है। इस दौरान हर महीने आपको फिक्स रकम मिलती रहेगी।
-इस स्कीम में आपको 5 साल तक हर महीने अधिकतम 9,250 रुपये ब्याज मिल सकता है।
-मैच्योरिटी के बाद आपके द्वारा जमा की गई रकम वापस मिल जाती है।
-इस स्कीम में कोई भी भारतीय नागरिक अकाउंट खुलवा सकता है।
-पोस्ट ऑफिस एमआईएस में सिंगल और जॉइंट अकाउंट दोनों खुलवा सकते हैं।
-पोस्ट ऑफिस एमआईएस में न्यूनतम 1000 रुपये से अकाउंट खुलवाया जा सकता है।
-इस स्कीम में सिंगल अकाउंट के अंदर अधिकतम 9 लाख रुपये और जॉइंट अकाउंट में अधिकतम 15 लाख रुपये जमा कराए जा सकते हैं।

पोस्ट ऑफिस MIS पर ब्याज दर

पोस्ट ऑफिस की मंथली इनकम स्कीम में इस समय 7.40 फीसदी ब्याज दर मिल रही है। यह सालाना ब्याज दर है। अगर खाताधारक हर महीने मिलने वाले ब्याज को क्लेम नहीं करता है, तो इस पर कोई अतिरिक्त ब्याज नहीं मिलेगा।

विवरणराशि
निवेश राशि₹13,00,000
मासिक आय₹8,017
अवधि5 साल (60 महीने)
5 साल में कुल मासिक भुगतान₹4,81,020
मैच्योरिटी पर मिलने वाली मूल राशि₹13,00,000
कुल ब्याज आय (5 साल में)₹4,81,020
कुल प्राप्त राशि (आय + मूलधन)₹17,81,020

हर महीने मिलेंगे 8000 रुपये

पति-पत्नी दोनों मिलकर पोस्ट ऑफिस की एमआईएस स्कीम में अकाउंट खुलवा सकते हैं। मान लीजिए आप दोनों जॉब करते हैं और आपने कुछ पैसे बचाकर रखे हुए हैं। आप अपनी इस सेविंग को पोस्ट ऑफिस एमआईएस में डालकर मंथली इनकम कमा सकते हैं।

अगर आप दोनों मिलकर 13 लाख रुपये इस स्कीम में डालते हैं, तो आपको 5 साल तक हर महीने 8,017 रुपये मिलेंगे। 5 साल बाद आपको निवेश राशि 13 लाख रुपये वापस मिल जाएगी। इस 5 साल की अवधि में आप कुल 4,81,020 रुपये ब्याज कमा चुके होंगे।

Updated on:
15 Dec 2025 03:22 pm
Published on:
15 Dec 2025 03:22 pm