कारोबार

SBI Funds Management का IPO खुलने से पहले ही ग्रे मार्केट में दिख रहा 17% का मुनाफा, जानिए प्राइस बैंड और दूसरी डिटेल्स

SBI Funds Management IPO Date: SBI फंड्स मैनेजमेंट का IPO मंगलवार, 14 जुलाई को पब्लिक सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। इसके बाद 21 जुलाई को शेयर BSE और NSE पर लिस्ट होगे। ऐसे में क्या इसमें निवेश करना चाहिए या नहीं? जानिए आईपीओ से जुड़ी हर खास बात।
2 min read
Jul 10, 2026
Augmont Enterprises IPO GMP News
सोने-चांदी की कंपनी का IPO आज खुल गया है। (फोटो: Freepik)

SBI Funds Management IPO GMP: म्यूचुअल फंड कंपनी एसबीआई (SBI) फंड मैनेजमेंट का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए मंगलवार, 14 जुलाई को खुलेगा। इसमें निवेशक 16 जुलाई तक पैसा लगा सकते हैं। कंपनी ने इसके लिए 545 से 574 रुपये का प्राइस बैंड तय किया है। खास बात यह है कि ग्रे मार्केट में अभी से इस शेयर को लेकर अच्छा रुझान है। लेकिन इसके साथ ही निवेश से पहले कुछ जरूरी बातों के बारे में जानकारी होनी चाहिए।

क्या है GMP?

शुक्रवार दोपहर ग्रे मार्केट में एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट का शेयर 574 रुपये के आईपीओ प्राइस के मुकाबले 97 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड करता दिखा। इस तरह कंपनी का शेयर स्टॉक एक्सचेंजों पर 16.90 फीसदी के प्रीमियम के साथ 671 रुपये पर लिस्ट हो सकता है।

11,693 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी

यह आईपीओ पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल (OFS) है। यानी शेयर बिक्री से मिलने वाली रकम पूरी तरह से प्रमोटर्स के पास जाएगी। इससे एसबीआई फंड मैनेजमेंट को कोई पैसा नहीं मिलेगा। आईपीओ के जरिए कंपनी बाजार से 11,693 करोड़ रुपये जुटाएगी। इसमें प्रमोटर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) और अमुंडी (Amundi) इंडिया होल्डिंग अपनी हिस्सेदारी के कुल 20,37,09,239 शेयर बेच रहे हैं। इसमें SBI 12,83,34,397 शेयर बेच रहा है और अमुंडी इंडिया 7,53,74,842 शेयर बेच रही है।

म्यूचुअल फंड मार्केट में हिस्सेदारी

कंपनी के अनुसार वह देश की सबसे पुरानी और सबसे बड़ी एसेट मैनेजमेंट कंपनी (AMC) है। 31 मार्च 2026 तक इसका तिमाही औसत म्यूचुअल फंड एसेट्स अंडर मैनेजमेंट (QAAUM) 12,50,998 करोड़ रुपये था और म्यूचुअल फंड मार्केट में इसकी हिस्सेदारी 15.3 फीसदी थी।

कंपनी की फाइनेंशियल परफॉर्मेंस

वहीं बात करें, फाइनेंशियल परफोर्मेंस की तो कंपनी की माली हालत बेहद मजबूत है। वित्त वर्ष 2024 में कंपनी का कुल रेवेन्यू 2,690.6 करोड़ रुपये था। यह साल 2026 में बढ़कर 4,389.5 करोड़ रुपये हो गया। वहीं, कंपनी का प्रॉफिट भी साल 2024 में 2,072.8 करोड़ रुपये से बढ़कर साल 2026 में 3,067.4 करोड़ रुपये हो गया।

कैसा है कंपनी का मैनेजमेंट?

कंपनी के बोर्ड में कुल 10 डायरेक्टर्स शामिल हैं। इनमें दो एग्जीक्यूटिव, तीन नॉन-एग्जीक्यूटिव और पांच इंडिपेंडेंट डायरेक्टर्स हैं। चल्ला श्रीनिवासुलु सेट्टी कंपनी के चेयरमैन हैं और देबाशीष मिश्रा इसके मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) व सीईओ (CEO) हैं।

SBI फंड्स मैनेजमेंट के कॉम्पिटिटर

ICICI प्रूडेंशियल एसेट मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड, HDFC एसेट मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड, निप्पॉन लाइफ इंडिया एसेट मैनेजमेंट लिमिटेड, आदित्य बिड़ला सन लाइफ एसेट मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड और UTI एसेट मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड, कंपनी की कुछ लिस्टेड प्रतिस्पर्धी कंपनियां हैं।

Updated on:
10 Jul 2026 04:37 pm
Published on:
10 Jul 2026 04:37 pm