
Newgen Software के शेयर में तेजी देखी जा रही है। (PC: AI)
Mangalore Refinery Share Price: हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन बाजार में अच्छी-खासी तेजी देखी जा रही है। बीएसई सेंसेक्स सुबह 11 बजकर 45 मिनट पर 0.88 फीसदी या 675 अंक की बढ़त के साथ 77,419 पर ट्रेड करता दिखाई दिया। वहीं, एनएसई निफ्टी इस समय 201 अंक की बढ़त के साथ 24,166 पर ट्रेड करता दिखा। निफ्टी 500 पैक में सबसे अधिक तेजी जेनसर टेक्नोलॉजी, न्यूजेन सॉफ्टवेयर, कल्याण ज्वैलर्स, हेग लिमिटेड और मैंगलोर रिफाइनरी के शेयरों में देखने को मिली।
निफ्टी 500 पैक में सबसे अधिक तेजी जेनसर टेक्नोलॉजीज के शेयर में देखने को मिली। यह शेयर 11 बजकर 46 मिनट पर 13.39 फीसदी या 59.90 रुपये की बढ़त के साथ 507 रुपये पर ट्रेड करता दिखा। इस शेयर ने 1 वीक में -1.63 फीसदी, 1 महीने में 11.03 फीसदी और 1 साल में -40.02 फीसदी रिटर्न दिया है। यह शेयर 13.14 पीई पर ट्रेड करता दिखा।
यह शेयर सुबह 11 बजकर 51 मिनट पर 11.63 फीसदी या 55.05 रुपये की बढ़त के साथ 528.25 रुपये पर ट्रेड करता दिखा। इस शेयर ने 1 वीक में 9.88 फीसदी, 1 महीने में 12.40 फीसदी और 1 साल में -52.09 फीसदी रिटर्न दिया है।
कल्याण ज्वैलर्स का शेयर दोपहर 12 बजे 7.73 फीसदी या 34.25 रुपये की बढ़त के साथ 477.25 रुपये पर ट्रेड करता दिखा। इस शेयर में लगातार तेजी देखी जा रही है। इसने 1 वीक में 25.01 फीसदी और 1 महीने में 41.01 फीसदी रिटर्न दिया है।
यह शेयर दोपहर 12 बजकर 09 मिनट पर 7.42 फीसदी या 38.15 रुपये की बढ़त के साथ 552.45 रुपये पर ट्रेड करता दिखा। इस शेयर ने 1 वीक में 4.49 फीसदी, 1 महीने में 6.21 फीसदी और 1 साल में 9.86 फीसदी रिटर्न दिया है। कंपनी का मार्केट कैप 10,650.43 करोड़ रुपये है।
यह शेयर दोपहर 12 बजकर 14 मिनट पर 6.30 फीसदी या 9.43 रुपये की बढ़त के साथ 159.11 रुपये पर ट्रेड करता दिखा। इस शेयर ने 1 वीक में 6 फीसदी, 1 महीने में -2.70 फीसदी और 1 साल में 9.37 फीसदी रिटर्न दिया है।
Updated on:
10 Jul 2026 12:59 pm
Published on:
10 Jul 2026 12:57 pm
