10 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Zensar Technologies Share Price: शार्दुल सिक्योरिटीज, गोल्डियम इंटरनेशनल और ION एक्सचेंज समेत ये शेयर 20% तक उछले, सेंसेक्स में 800 अंक की तेजी

Goldiam International Share Price: गोल्डियम का शेयर 18 फीसदी से अधिक की तेजी के साथ ट्रेड करता दिखा। शार्दुल सिक्योरिटीज के शेयर में 20 फीसदी का अपर सर्किट लगा है। ION एक्सचेंज और जेनसर टेक में भी अच्छी तेजी आई है।
3 min read
Google source verification

भारत

image

Pawan Jayaswal

Jul 10, 2026

Goldiam International Share Price

Goldiam International Share में तेजी देखी गई है। (PC: ANI)

ION Exchange Share Price: भारतीय शेयर बाजार में हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को भारी तेजी देखने को मिली है। दोपहर 2 बजकर 50 मिनट पर बीएसई सेंसेक्स 1.08 फीसदी या 825 अंक की बढ़त के साथ 77,567 पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, एनएसई निफ्टी इस समय 1.02 फीसदी या 243 अंक की बढ़त के साथ 24,206 पर ट्रेड करता दिखाई दिया। आज शार्दुल सिक्योरिटीज, एन बी आई इंडस्ट्रीयल फाइनेंस कंपनी, गोल्डियम इंटरनेशनल, ION एक्सचेंज और जेनसर टेक्नोलॉजी के शेयरों में भारी तेजी देखने को मिली है।

शार्दुल सिक्योरिटीज (Shardul Securities Share Price)

शार्दुल सिक्योरिटी का शेयर 2 बजकर 34 मिनट पर 20 फीसदी के अपर सर्किट के साथ 33.60 रुपये पर दिखाई दिया। इस शेयर ने 1 वीक में 20.09 फीसदी और 1 महीने में 14.40 फीसदी रिटर्न दिया है। कंपनी का मार्केट कैप 293.97 करोड़ रुपये है।

एन बी आई इंडस्ट्रीयल फाइनेंस कंपनी (N. B. I. Industrial Finance Company Share Price)

यह शेयर दोपहर 2 बजकर 28 मिनट पर 19.69 फीसदी या 378.40 रुपये की बढ़त के साथ 2300 रुपये पर ट्रेड करता दिखा। इस शेयर ने 1 हफ्ते में 20.72 फीसदी और 1 महीने में 26.91 फीसदी रिटर्न दिया है। इस शेयर का पीई 45.68 है। वहीं, कंपनी का मार्केट कैप 675.77 करोड़ रुपये है।

गोल्डियम इंटरनेशनल शेयर (Goldiam International Share Price)

यह शेयर 18.48 फीसदी या 58.30 रुपये की बढ़त के साथ 374 रुपये पर ट्रेड करता दिखा। इस शेयर ने 1 वीक में 3.76 फीसदी, 1 महीने में 15.49 फीसदी और 1 साल में 45.77 फीसदी रिटर्न दिया है। इस शेयर का पीई 37.11 है।

ION एक्सचेंज (ION Exchange (India) Share Price)

यह शेयर दोपहर 2 बजकर 46 मिनट पर 16.01 फीसदी या 64.40 रुपये की बढ़त के साथ 466.90 रुपये पर ट्रेड करता दिखा। इस शेयर ने 1 वीक में 11.68 फीसदी, 1 महीने में 38.78 फीसदी और इस साल अब तक 25.07 फीसदी रिटर्न दिया है।

जेनसर टेक्नोलॉजी (Zensar Technologies Share Price)

यह शेयर दोपहर 2 बजकर 50 मिनट पर 13.10 फीसदी या 58.60 रुपये की बढ़त के साथ 506 रुपये पर ट्रेड करता दिखा। इस शेयर ने 1 वीक में -1.96 फीसदी, 1 महीने में 10.66 फीसदी और 1 साल में -40.22 फीसदी रिटर्न दिया है।