कारोबार

Share Market में बरसी राहत, निवेशकों को 8 लाख करोड़ रुपये का फायदा, सभी सेक्टर्स में आई तेजी

Share Market: बाजार में आज सभी सेक्टर्स में तेजी दर्ज हुई है। सबसे अधिक उछाल निफ्टी मीडिया में 3.64 फीसदी दर्ज हुई है। ऑटो और आईटी शेयरों में भी आज तेजी दर्ज हुई।
2 min read
Mar 24, 2026
Share Market
शेयर बाजार में आज भारी बढ़त दर्ज हुई है। (PC: AI)

Share Market: भारतीय शेयर बाजार में आज जबरदस्त तेजी दर्ज हुई है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स आज मंगलवार शाम 1.89 फीसदी या 1372 अंक की बढ़त के साथ 74,068 पर बंद हुआ। बाजार बंद होते समय सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 1 शेयर लाल निशान पर और 29 शेयर हरे निशान पर थे। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी 1.78 फीसदी या 399 अंक की बढ़त के साथ 22,912 पर बंद हुआ।

आज आई इस तेजी से निवेशकों को आठ लाख करोड़ रुपये का फायदा हुआ है। बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप आज 415 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर 423 करोड़ रुपये हो गया। मिडिल ईस्ट तनाव के कम होने की उम्मीदों के चलते बाजार में आज तेजी दर्ज हुई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका और ईरान मिडिल ईस्ट में तनाव में कमी लाने को लेकर सकारात्मक बातचीत कर रहे हैं।

सेंसेक्स के शेयरों का हाल

बीएसई सेंसेक्स पैक के शेयरों में सबसे अधिक तेजी इंडिगो, लार्सन एंड टुब्रो, इटरनल, बजाज फाइनेंस, एशियन पेंट और अल्ट्राटेक सीमेंट में दर्ज हुई। इसके अलावा, टेक महिंद्रा, अडानी पोर्ट्स, कोटक बैंक, एचडीएफसी बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, बीईएल, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फिनसर्व, एक्सिस बैंक, टाटा स्टील, एचयूएल, इन्फोसिस, एचसीएल टेक, टाइटन, मारुति, एयरटेल, ट्रेंट, टीसीएस, आईटीसी, एनटीपीसी, एसबीआई, रिलायंस और सनफार्मा के शेयर भी हरे निशान पर बंद हुए। वहीं, पावरग्रिड का शेयर लाल निशान पर बंद हुआ।

सभी सेक्टर्स में उछाल

सेक्टोरल सूचकांकों की बात करें, तो सभी सूचकांक हरे निशान पर बंद हुए हैं। सबसे अधिक तेजी निफ्टी मीडिया में 3.64 फीसदी दर्ज हुई है। इसके अलावा, निफ्टी ऑटो में 2.39 फीसदी, निफ्टी एफएमसीजी में 1.22 फीसदी, निफ्टी आईटी में 1.61 फीसदी, निफ्टी मेटल में 1.81 फीसदी, निफ्टी फार्मा में 0.86 फीसदी, निफ्टी पीएसयू बैंक में 1.52 फीसदी, निफ्टी प्राइवेट बैंक में 2.52 फीसदी, निफ्टी रियल्टी में 1.66 फीसदी, निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स में 1.08 फीसदी, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 1.97 फीसदी, निफ्टी ऑयल एंड गैस में 1.34 फीसदी, निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर में 1.64 फीसदी, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज एक्स-बैंक में 2.73 फीसदी और निफ्टी केमिकल्स में 2.51 फीसदी की तेजी दर्ज हुई।

Updated on:
24 Mar 2026 04:02 pm
Published on:
24 Mar 2026 03:54 pm