कारोबार

SSY, PPF और SCSS जैसी स्कीम्स के निवेशक ध्यान दें! Post Office फ्रीज कर सकता है आपका खाता, यह है वजह

Post Office Schemes: अगर आप अपने पोस्ट ऑफिस स्कीम के खाते पर मैच्योर होने के 3 साल बाद भी कोई एक्शन नहीं लेते हो, तो पोस्ट ऑफिस उस अकाउंट को फ्रीज कर सकता है।
2 min read
• •
Updated: 19 Jul 2025, 10:02 AM IST
Post Office Schemes
पोस्ट ऑफिस कुछ अकाउंट्स को फ्रीज कर सकता है। (PC: Pixabay)

पोस्ट ऑफिस की पीपीएफ, सुकन्या समृद्धि योजना, एनएससी, वरिष्ठ नागरिक बचत योजना जैसी छोटी बचत योजनाओं के निवेशकों के लिए जरूरी खबर है। पोस्ट ऑफिस ने इन योजनाओं के ऐसे खातों की पहचान करना और उन्हें फ्रीज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, जो मैच्योर होने के तीन साल बाद तक भी एक्टिव नहीं हुए हैं। इसका मकसद खाताधारकों की रकम को सुरक्षित रखना और अनधिकृत लेन-देन को रोकना है।

पोस्ट ऑफिस हर साल करेगा ऐसे खातों की जांच

नए नियमों के मुताबिक, डाक विभाग हर साल जनवरी और जुलाई में ऐसे खातों की जांच करेगा। अगर आपका कोई अकाउंट मैच्योर हो चुका है और आपने न तो रकम निकाली है और न ही अवधि को बढ़ाया है, तो उसे फ्रीज कर दिया जाएगा। इसके बाद आप उसमें कोई ट्रांजैक्शन, डिपॉजिट, विड्रॉल या ऑनलाइन सर्विस इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे।

अकाउंट दोबारा कैसे एक्टिव होगा?

  • अगर खाता फ्रीज हो गया है, तो उसे दोबारा एक्टिव कराने के लिए पोस्ट ऑफिस जाकर कुछ डॉक्युमेंट्स जमा करने होंगे।
  • इन डॉक्यूमेंट्स में फ्रीज किए गए अकाउंट की पासबुक या सर्टिफिकेट, केवाइसी डॉक्यूमेंट (आधार, पैन और एड्रेस प्रूफ) देना होगा।
  • साथ ही अकाउंट क्लोजर फॉर्म (एसबी-7ए) के साथ कैंसिल चेक या बैंक/पोस्ट ऑफिस सेविंग्स अकाउंट की पासबुक की कॉपी देनी होगी।
  • पोस्ट ऑफिस के अधिकारी आपकी पहचान और सिग्नेचर वेरीफाई करेंगे, इसके बाद अकाउंट को दोबारा एक्टिव कर दिया जाएगा और आपकी जमा रकम खाते से लिंक्ड बैंक या पोस्ट ऑफिस अकाउंट में ट्रांसफर कर दी जाएगी।

पोस्ट ऑफिस की इन स्कीम्स में मिलता है सबसे ज्यादा ब्याज

भारतीय डाक अपनी 2 लघु बचत योजनाओं पर सबसे अधिक ब्याज ऑफर कर रहा है। ये योजनाएं सुकन्या समृद्धि योजना और सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम हैं। इन दोनों स्कीम में 8.2 फीसदी ब्याज दर मिल रही है। इसके बाद नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट में 7.7 फीसदी ब्याज दर मिल रही है। इसके अलावा, किसान विकास पत्र में 7.5 फीसदी, पीपीएफ में 7.1 फीसदी, मंथली इनकम स्कीम में 7.4 फीसदी 5 साल की आरडी में 6.7 फीसदी और 5 साल की टीडी में 7.5 फीसदी ब्याज दर मिल रही है।

Updated on:
19 Jul 2025, 10:02 AM IST
Published on: