कारोबार

Stock Market: IT शेयरों में आज भी जारी है तेजी, फार्मा और हेल्थकेयर में दिख रही गिरावट, जानिए मार्केट का हाल

Stock Market on 14th Oct 2026: शुरुआती कारोबार में सबसे अधिक तेजी निफ्टी आईटी में 1.26 फीसदी देखने को मिली। वहीं, फार्मा और हेल्थकेयर सेक्टर में सबसे अधिक गिरावट देखने को मिली।
2 min read
• •
Oct 14, 2026
Stock Market Today
शेयर बाजार की आज सपाट शुरुआत हुई है। (PC: ANI)

Share Market News: मंगलवार की भारी तेजी के बाद आज बुधवार को भारतीय शेयर बाजार सपाट खुला है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स आज मात्र 16 अंक की बढ़त 73,049.76 पर खुला। शुरुआती कारोबार में सुबह 9 बजकर 24 मिनट पर यह सिर्फ 15 अंक की बढ़त के साथ ट्रेड करता दिखा। इस समय सेंसेक्स पैक के 30 शेयरों में से 15 शेयर हरे निशान पर और 15 शेयर लाल निशान पर ट्रेड करते दिखे। उधर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी मात्र 0.13 फीसदी या 30 अंक की गिरावट के साथ 22,691 पर ट्रेड करता दिखा।

सेंसेक्स के शेयरों का हाल

PC: BSE, समय- 9 बजकर 40 मिनट

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स पैक के शेयरों में सबसे अधिक तेजी टीसीएस, इन्फोसिस, एचसीएल टेक, अल्ट्राटेक सीमेंट, कोटक बैंक और मारुति के शेयरों में देखने को मिली। वहीं, सबसे अधिक गिरावट बजाज फाइनेंस, सनफार्मा, लार्सन एंड टुब्रो, महिंद्रा एंड महिंद्रा और बजाज फिनसर्व के शेयरों में देखने को मिली।

निफ्टी के इन शेयरों में दिखी सबसे अधिक तेजी

कंपनी का नामशेयर प्राइस (₹)प्रतिशत बदलाव (%)
टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS)2,322.40+2.88
इन्फोसिस1,087.60+2.40
नेस्ले इंडिया1,365.10+2.33
कोल इंडिया417.50+2.20
टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स971.65+1.21
कोटक महिंद्रा बैंक444.00+1.14
एचसीएल टेक्नोलॉजीज1,340.80+1.12
टेक महिंद्रा1,556.20+0.82
बीएसई3,401.90+0.79
जियो फाइनेंशियल सर्विसेज219.27+0.67
मारुति सुजुकी इंडिया11,318.00+0.65
रिलायंस इंडस्ट्रीज1,173.70+0.60
ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन (ONGC)223.96+0.59
एचडीएफसी बैंक718.20+0.59
अडानी एंटरप्राइजेज2,710.00+0.56
अल्ट्राटेक सीमेंट10,806.00+0.52
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स (BEL)381.90+0.50
सोर्स-एनएसई, समय- सुबह 9 बजकर 50 मिनट

निफ्टी-50 के इन शेयरों में दिखी गिरावट

कंपनी का नामशेयर प्राइस (₹)प्रतिशत बदलाव (%)
श्रीराम फाइनेंस968.75-1.95
सुंदरम फाइनेंस1,753.10-0.99
डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज1,227.70-0.99
बजाज फाइनेंस973.15-0.98
सिप्ला1,316.80-0.96
आयशर मोटर्स7,096.00-0.94
मैक्स हेल्थकेयर853.40-0.88
हिंडाल्को इंडस्ट्रीज894.45-0.86
लार्सन एंड टुब्रो (L&T)3,644.60-0.83
महिंद्रा एंड महिंद्रा2,840.70-0.83
एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस1,674.50-0.75
एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस556.00-0.71
बजाज फिनसर्व1,743.90-0.67
टाइटन कंपनी4,459.80-0.61
अडानी पोर्ट्स1,754.10-0.50
पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन249.30-0.48
जेएसडब्ल्यू स्टील1,171.30-0.45
सोर्स- एनएसई, समय- सुबह 9 बजकर 55 मिनट

(डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ जानकारी मात्र है। यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर मार्केट/म्यूचुअल फंड में निवेश जोखिम भरा होता है। कहीं भी पैसा लगाने से पहले अपने निवेश सलाहकार से परामर्श लें।)

Updated on:
14 Oct 2026 10:01 am
Published on:
14 Oct 2026 09:35 am