कारोबार

Vedanta Aluminium Share Price: प्रोडक्शन अपडेट जारी करने के बाद वेदांता ग्रुप की सभी कंपनियों के शेयर उछले, जानिए 1 हफ्ते का रिटर्न

Vedanta Iron and Steel Share Price Rise: वेदांता ग्रुप की कंपनियों ने अपने प्रोडक्शन अपडेट जारी किये हैं। इन अपडेट्स के बाद आज Vedanta Iron, Vedanta Oil and Gas और Vedanta Power के शेयरों में तेजी देखने को मिली।
3 min read
Jul 10, 2026
Vedanta Share Price And Q1 Result Update
Vedanta Iron and Steel के शेयर में तेजी आई है। (फोटो: AI)

Vedanta Power Share Price Rise: वेदांता समूह के डिमर्जर के बाद लिस्ट हुई कंपनियों ने जून तिमाही के प्रोडक्शन अपडेट्स जारी किए हैं। इसमें वेदांता एल्युमीनियम और वेदांता आयरन एंड स्टील ने उत्पादन में बढ़ोतरी दर्ज की, जबकि वेदांता पावर ने बिजली बिक्री में बढ़िया उछाल दिखाया। वहीं, वेदांता ऑयल एंड गैस का उत्पादन और ऑयल-गैस वॉल्यूम सालाना आधार पर घटा है। इन तिमाही नतीजों के बाद कंपनी के चारों शेयर हरे निशान के साथ कारोबार करते दिखे। सबसे ज्यादा उछाल आयरन और स्टील में देखने को मिला।

वेदांता आयरन एंड स्टील (Vedanta Iron and Steel Share Price)

शुक्रवार सुबह 9 बजकर 41 मिनट पर वेदांता आयरन और स्टील के शेयर में 5 फीसदी अपर सर्किट लग गया था। इससे कंपनी के शेयर की कीमत बढ़कर 34.68 रुपये हो गई। कंपनी का मार्केट कैप 13,561.23 करोड़ रुपये है। इस तेजी के बावजूद इसका 1 हफ्ते का रिटर्न -14.41 फीसदी है।

जून तिमाही के नतीजों में कंपनी ने बताया कि उसके कुल बिक्री योग्य आयरन प्रोडक्शन में 4 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। यह अब 2.6 मिलियन DMT हो गया, जो एक साल पहले 2.5 मिलियन DMT था। वहीं बात करें, स्टील की तो इसका प्रोडक्शन भी 4 फीसदी बढ़कर 582 kt हो गया। जबकि पिछले साल इसी तिमाही में यह 562 kt था।

वेदांता ऑयल एंड गैस (Vedanta Oil and Gas Share Price)

आज के कारोबार में 12 बजकर 50 मिनट पर इसका शेयर 2.45 फीसदी या 0.93 रुपये की बढ़ोतरी के साथ 38.86 रुपये पर ट्रेड करता दिखा। कंपनी का मार्केट कैप 15,191.86 करोड़ रुपये है। इस तेजी के बावजूद इसका 1 हफ्ते का रिटर्न -8.83 फीसदी है। बात करें कंपनी के तिमाही नतीजों की तो कमजोर परफॉर्मेंस दर्ज हुई है। कंपनी का औसत दैनिक कुल उत्पादन पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 17 फीसदी घट गया है। यह पिछले साल 93.2 kboepd (हजार बैरल ऑयल इक्विवेलेंट प्रति दिन) था जो अब घटकर 77.7 kboepd रह गया है। इसी तरह, कुल ऑयल और गैस वॉल्यूम 17 फीसदी घटकर 7.1 kboepd रह गया, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह 8.5 kboepd था।

वेदांता पावर (Vedanta Power Share Price)

शुक्रवार दोपहर 1 बजकर 5 मिनट पर इसका शेयर 1.36 फीसदी या 0.56 रुपये की बढ़ोतरी के साथ 41.74 रुपये पर ट्रेड करता दिखा। कंपनी का मार्केट कैप 16,306.32 करोड़ रुपये है। इस तेजी के बावजूद इसका 1 हफ्ते का रिटर्न -7.94 फीसदी है। वेदांता पावर की ऑपरेशनल परफॉर्मेंस सबसे मजबूत रही। मीनाक्षी एनर्जी में बिजली की बिक्री सालाना आधार पर 245 फीसदी बढ़कर 1,350 मिलियन यूनिट हो गई, जबकि एक साल पहले की अवधि में यह 391 मिलियन यूनिट थी। एक्सचेंज फाइलिंग के मुताबिक, जून तिमाही में बिजली बिक्री 38 फीसदी बढ़कर 5,225 मिलियन यूनिट हो गई।

वेदांता एल्युमीनियम (Vedanta Aluminium Share Price)

आज के कारोबार में वेदांता एल्युमीनियम का शेयर हरे निशान के साथ ट्रेड करता दिखा। दोपहर 12 बजकर 21 मिनट पर कंपनी के शेयर में 0.98 फीसदी या 4.35 रुपये की बढ़ोतरी देखने को मिली। इस दौरान कंपनी का मार्केट कैप 1,75,185.38 करोड़ रुपये था। इस तेजी के बावजूद इसका 1 हफ्ते का रिटर्न -2.99 फीसदी है।

हालांकि, कपंनी के एल्युमीनियम प्रोडक्शन में जून तिमाही में 5 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई। यह बढ़कर 632 kt हो गया, जो पिछले साल इसी अवधि में 605 kt था। साथ ही ब्रोकरेज हाउस मोतीलाल ओसवाल ने इस स्टॉक पर 'BUY' रेटिंग दी है और 540 रुपये का टारगेट प्राइस बताया है।

Updated on:
10 Jul 2026 02:14 pm
Published on:
10 Jul 2026 02:14 pm
Also Read
View All
Share Market: सेंसेक्स 800 अंक बढ़कर हुआ बंद, 1 ही दिन में निवेशकों को 6 लाख करोड़ का फायदा, IT, रियल एस्टेट और सरकारी बैंकों के स्टॉक्स उछले

Zensar Technologies Share Price: शार्दुल सिक्योरिटीज, गोल्डियम इंटरनेशनल और ION एक्सचेंज समेत ये शेयर 20% तक उछले, सेंसेक्स में 800 अंक की तेजी

Kalyan Jewellers Share Price: जेनसर टेक, मैंगलोर रिफाइनरी और कल्याण ज्वैलर्स के शेयरों में आया 13% तक का उछाल, जानिए 1 महीने का रिटर्न

TVS Motor Share Price: DMart, Zydus और Torrent के शेयरों में बिकवाली हावी, जानिए कितनी टूट गईं कीमतें

TCS Share Price: तिमाही नतीजों के बाद 4% तक उछला टीसीएस का शेयर, खरीदें, बेचें या होल्ड करें? जानिए ब्रोकरेज फर्म्स की राय