कारोबार

Gold Silver Price Today: धनतेरस पर सोना-चांदी हुए महंगे, जानिए आपके शहर का ताजा भाव

धनतेरस के मौके पर सोना-चांदी (Gold Silver) की कीमतों में तेजी दर्ज की है। कारोबार सप्ताह के दूसरे दिन यानी मंगलवार को (02 नवंबर, 2021) सोना (Gold Price) और चांदी (Silver Price) के भाव में तेजी देखी गई है। आज सोना (Gold Price) 0.57 प्रतिशत की बढ़त के साथ 49,120.00 रुपए पर है। दूसरी तरीफ चांदी की चमक में भी तेजी आई है।

2 min read
Gold Silver Price Today

Gold Silver Price Today: वैश्विक बाजार में सोना और चांदी (Gold Silver Price) में उतार चढ़ाव देखा जा रहा है। धनतेरस के मौके पर सोना-चांदी (Gold Silver) की कीमतों में तेजी दर्ज की है। कारोबार सप्ताह के दूसरे दिन यानी मंगलवार को (02 नवंबर, 2021) सोना (Gold Price) और चांदी (Silver Price) के भाव में तेजी देखी गई है। आज सोना (Gold Price) 0.57 प्रतिशत की बढ़त के साथ 49,120.00 रुपए पर है। दूसरी तरीफ चांदी की चमक में भी तेजी आई है। एक किलो चांदी (Silver Price) 0.41 प्रतिशत की बढ़त के साथ 66,440.00 रुपए पर है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट का 10 ग्राम सोना 48,940.00 रुपए में बिक रहा है और एक किलो चांदी 66,200.00 रुपए में मिल रही है।


10 ग्राम सोने (10 Grams gold) की कीमत की भाव
प्रमुख शहरों में गोल्ड की कीमतों पर नजर डालें तो दिल्ली में 22 कैरेट के (22 Carat Gold) सोने की कीमत 44,862 और 24 कैरेट सोने (24 Carat Gold) की कीमत 48,940 चल रही है। मुंबई में 22 कैरेट सोना 44,944 और 24 कैरेट सोना 49,030 पर चल रहा है। कोलकाता में 22 कैरेट सोना 44,880 रुपए है, वहीं 24 कैरेट सोना 48,960 रुपए है। चेन्नई में 22 कैरेट सोने की कीमत 45,063 और 24 कैरेट 49,160 रुपए पर है। ये कीमतें प्रति 10 ग्राम सोने (10 Grams gold) पर हैं।


















































शहर का नाम22 कैरेट सोने का भाव24 कैरेट सोने का भाव
दिल्ली44,86248,940
मुंबई44,94449,030
कोलकाता44,88048,960
चेन्नई45,06349,160
बेंगलुरू44,97249,060
हैदराबाद45,00849,100
जयपुर44,93549,020
लखनऊ44,95349,040

सोना उच्चतम स्तर से करीब 7,360 रुपए सस्ता
सोना अभी भी अपने अब तक के रिकॉर्ड स्तर से करीब 7,360 रुपए प्रति दस ग्राम रुपए सस्ता बिक रहा है। पिछले कई दिनों से सोने के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। सोना अगस्त 2020 में ऑलटाइम हाई पर पहुंच गया था। उस वक्त सोना 56,200 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर पहुंच गया था।

निवेश के लिए करना होगा थोड़ा इंतजार
जानकारों के कहना है कि चांदी 26 डॉलर से 26.50 डॉलर प्रति औंस आ सकता है। इसका असर भारतीय बाजार में भी देखने को मिल सकता है। सोना एक बार फिर से 45,000 हजार प्रति दस ग्राम और चांदी 68 हजार प्रति किलो के आसपास आ सकती है। ऐसे में जो सोना-चांदी में निवेश करने की तैयारी कर रहे हैं, उनको थोड़ा इंतजार करना बेहतर होगा।

हॉलमार्क देखकर ही खरीदे सोना
सोना खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। हॉलमार्क देखकर ही सोने के गहनों की खरीदना चाहिए। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है और भारत की एकमात्र एजेंसी ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (बीआईएस) हॉलमार्क का निर्धारण करती है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।

यह भी पढ़ें :— Aadhaar Card Update: बैंक धोखाधड़ी को रोकने के लिए अपने आधार कार्ड को ऐसे लॉक, अनलॉक करें
60,000 रुपए तक पहुंचेगा सोना
जानकारों का मानना है कि साल के अंत तक सोने के दाम अपने पिछले रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच सकता है। मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस साल के अंत तक सोना 60,000 रुपए तक पहुंच सकता है।

Published on:
02 Nov 2021 11:52 am
Also Read
View All