Custom Duty on Gold: भारतीय लोग अक्सर सोना खरीदने दुबई जाते हैं क्योंकि वहां सोना भारत के मुकाबले सस्ता मिलता है। लेकिन वहां से सोना लाने से पहले जान लें ये नियम।
Gold Rate in Dubai: गोल्ड पर इन्वेस्ट (Gold Investment) करना सबसे बेस्ट ऑप्शन होता है लेकिन बढ़ते दाम की वजह से दुबई में सोना भारत की तुलना में काफी सस्ता होता है, जिसके कारण कई लोग वहां से सोना खरीदकर भारत लाना पसंद करते हैं। लेकिन, भारत में सोने के आयात पर कस्टम ड्यूटी (Custom Duty) लागू होती है, और बिना ड्यूटी चुकाए सोना लाने की सीमा सीमित है। आइए इसे विस्तार से समझते हैं।
दुबई में सोना भारत की तुलना में सस्ता होने के कई कारण हैं। सबसे पहले, दुबई में सोने पर आयात शुल्क बहुत कम या न के बराबर है, जबकि भारत में सोने पर लगभग 10% कस्टम ड्यूटी लागू होती है, जो इसकी कीमत बढ़ा देती है। दूसरा, दुबई एक टैक्स-फ्री ट्रेडिंग हब है, जहां वैट या अन्य करों का बोझ कम होता है, लेकिन भारत में सोने पर 3% जीएसटी और अन्य शुल्क लागू होते हैं। तीसरा, दुबई में सोने की दुकानों और बाजारों, जैसे दुबई गोल्ड सूक, की संख्या बहुत अधिक है, जिससे प्रतिस्पर्धा के कारण दुकानदार कम मार्जिन पर सोना बेचते हैं।
दुबई में सोने की शुद्धता पर सख्त नियम हैं और सरकार द्वारा प्रमाणित सोना आसानी से मिलता है, जिससे ग्राहकों को भरोसा रहता है और कीमतें पारदर्शी रहती हैं। दुबई एक प्रमुख सोने का व्यापार केंद्र भी है, जहां बड़े पैमाने पर सोने का आयात-निर्यात होता है, जिससे ट्रांजैक्शन लागत कम होती है। साथ ही, दुबई में सोने के गहनों पर मेकिंग चार्जेस भारत की तुलना में कम होते हैं, जबकि भारत में यह चार्ज 10-20% तक हो सकता है। इन सभी कारणों से दुबई में सोना भारत से सस्ता मिलता है, लेकिन भारत लाते समय कस्टम नियमों और ड्यूटी का ध्यान रखना जरूरी है, क्योंकि इससे कुल लागत बढ़ सकती है।
> तय मात्रा से अधिक सोना लाते हैं, तो आपको कस्टम ड्यूटी देनी होगी। वर्तमान में सोने पर 10% बेसिक कस्टम ड्यूटी लागू होती है।
> इसके अतिरिक्त 2.5% एग्रीकल्चर इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट सेस और 3% जीएसटी भी देना पड़ सकता है।
> कुल मिलाकर, प्रभावी ड्यूटी लगभग 15-16% हो सकती है, जो सोने की कीमत के आधार पर लागू होती है।
भारतीय कस्टम नियमों के अनुसार अलग-अलग रखा गया है। इसे स्री, पुरुष डॉन वर्गों में विभाजित किया गया है। यह छूट केवल उन्हीं यात्रियों को मिलती है जो पिछले 1 साल में कम से कम 6 महीने विदेश में रहे हों।
पुरुष यात्री
20 ग्राम तक सोना (जैसे गहने, सिक्के, आदि) बिना ड्यूटी चुकाए ला सकते हैं, लेकिन इसकी कीमत 50,000 रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।
महिला यात्री
40 ग्राम तक सोना बिना ड्यूटी चुकाए ला सकती हैं, लेकिन इसकी कीमत 1,00,000 रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।
> अगर आप दुबई से सोना ला रहे हैं, तो बिल और खरीदारी का प्रमाण साथ रखें।
> सीमा से अधिक सोना लाने की योजना है, तो पहले कस्टम ड्यूटी का आकलन कर लें।
> सोने की कीमत भारत में भी समय-समय पर बदलती रहती है, इसलिए खरीदारी से पहले दोनों देशों में कीमतों की तुलना करें।