कार रिव्‍यूज

टेस्टिंग के दौरान स्पॉट हुई 7 सीटर Tata Harrier, सामने आई ये खूबियां

जेनेवा मोटर शो में टाटा मोटर्स ने हैरियर के 7 सीटर वर्जन को बजार्ड नाम से शोकेस किया था लेकिन अब ये कार कैसिनी के नाम से लॉन्च होने की बात कही जा रही है।
2 min read
• •
Updated: 26 Nov 2019, 12:47 PM IST
tata harrier 7 seater
tata harrier 7 seater

नई दिल्ली:tata harrier , टाटा मोटर्स की पॉपुलर कारों में से हैं और कंपनी इसके 7 सीटर वर्जन कैसिनी को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इस कार पर काम तो पहले ही शुरू हो गया था अब इस कार की टेस्टिंग शुरू हो चुकी है और हाल ही में एक बार फिर इसे टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है। सबसे बड़ी बात ये है कि इस कार में कई सारे बदलाव पाए गए हैं जो पहले टेस्टिंग मॉडल से इसे अलग बनाते हैं।

टाटा हैरियर 7 सीटर को इस बार छोटे ओआरवीएम के साथ देखा गया है, जबकि पहले इसे बड़े ओआरवीएम के साथ देखा गया था। छोटे ओआरवीएम के होने से ड्राइवर को सड़क पर पीछे की अच्छी विजिबिलिटी प्रदान करेगा।आपको मालूम हो कि ये कार अभी अपने प्रोडक्शन फेज में है। टाटा हैरियर 7 सीटर में कंपनी लगातार भारतीय ग्राहकों और सड़कों के अनुसार सुधार कर रही है।

इन फीचर्स से होगी लैस-

यह वाहन हैरियर पर ही आधारित है, इसका हेडलैंप, ग्रिल, बंपर का डिजाइन हैरियर से ही लिया गया है। लेकिन टेल लैंप व रूफ लाइन को अलग डिजाइन दिया गया है ताकि तीसरी पंक्ति की सीटों को भी जोड़ा जा सके।

इंजन- टाटा हैरियर 7 सीटर यानी बजर्ड को 2.0 लीटर डीजल इंजन विकल्प के साथ लाया जा सकता है। यह इंजन वर्तमान में हैरियर में भी प्रयोग किया जा रहा है, इसमें 6 स्पीड मैनुअल के साथ 6 स्पीड आटोमेटिक गियरबॉक्स का विकल्प दिया जा सकता है।

हैरियर के ऑटोमेटिक वैरिएंट को भी टेस्ट कर रहा है तथा इसमें 6 स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स लगाया जाएगा। यह ऑटोमेटिक गियरबॉक्स हैरियर के टॉप मॉडल में दिया जा सकता है।

नाम पर अभी भी है असमंजस-

जेनेवा मोटर शो में टाटा मोटर्स ने हैरियर के 7 सीटर वर्जन को बजार्ड नाम से शोकेस किया था लेकिन अब ये कार कैसिनी के नाम से लॉन्च होने की बात कही जा रही है। आधिकारिक रूप से इस बात के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है । लेकिन ये तय है कि 2020 में ये कार मार्केट में दस्तक दे सकती है।

Updated on:
26 Nov 2019, 12:47 PM IST
Published on: