लुक्स और डिजाइन- टेस्टिंग के दौरान दिखे फेसलिफ्ट का फ्रंट लुक बहुत हद तक कंपनी की हैरियर एसयूवी और आने वाली प्रीमियम हैचबैक अल्ट्रॉज की याद दिलाता है, जो टाटा की इम्पैक्ट 2.0 डिजाइन लैंग्वेज के साथ आती हैं। ऐंगुलर ग्रिल बाहर निकले हुए और हेडलैम्प बड़े होंगे । कार के एयर इनटेक्स के साथ बंपर सेक्शन को फिर से डिजाइन किया गया है। इसके अलावा कार के बैक साइड में भी हल्के बदलाव की उम्मीद है, जबकि साइड प्रोफाइल काफी हद तक मौजूदा मॉडल की तरह ही रहेगा।