इस नए डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर में अनालॉग क्लस्टर के समान ही फंक्शन दिए जाएंगे। हालांकि इसमें टैकोमीटर को बाएं व फ्यूल गॉज को दाएं और बीच में डिजिटल स्पीडोमीटर दिया जाएगा। इसके अलावा कुछ अन्य फंक्शन में डिजिटल क्लॉक, डिस्टेंस टू एम्प्टी, टेम्प्रेचर गॉज, डोर ओपन वार्निंग, की रिमाइंडर आदि शामिल है।