नई दिल्ली: अक्सर देखा जाता है कि लोग नेशनल हाईवे पर कार को यू ही साइड में पार्क कर देते हैं लेकिन अब ऐसा करना आपके लिए खतरनाक हो सकता है । जी हां दरअसल सरकार ऐसे लोगों के ऊपर सख्त रवैया अपनाने की तैयारी में है। केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने राष्ट्रीय राजमार्गों पर अवैध तरीके से गाड़ी पार्क करने वालों के खिलाफ राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) को अधिसूचित किया है। जिसके बाद राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण राजमार्गों पर अनाधिकृत रूप से गाड़ी पार्क करने वालों पर नकेल कसेगी।