कार रिव्‍यूज

अमिताभ बच्चन से भी ज्यादा महंगी कारों में चलती हैं ऐश्वर्या राय बच्चन

आज 46 साल की हो गई हैं ऐश्वर्या राय बच्चन बॉलीवुड में बना चुकी हैं अपनी अलग पहचान ऐश्वर्या के पास है महंगी कारों का कलेक्शन

2 min read
Nov 01, 2019

नई दिल्ली: 'हम दिल दे चुके सनम' जैसी ब्लॉकबस्टर हिट फिल्म से बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाने वाली ऐश्वर्या राय बच्चन का आज जन्मदिन है। ऐश्वर्या राय बच्चन आज 46 साल की हो गई हैं। ऐश्वर्या का जन्म 1 नवंबर 1973 को हुआ था। ऐश्वर्या आज बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की बहू और अभिषेक बच्चन की पत्नी हैं लेकिन ये बात जानकर आपको हैरानी होगी कि ऐश्वर्या राय बच्चन के पास अमिताभ बच्चन की कारों से भी ज्यादा महंगी कारों का बड़ा कलेक्शन है तो चलिए आज जानते हैं कि ऐश्वर्या के पास कौन-कौन सी कारें हैं।

ऑडी ए 8 एल

ऑडी ए 8 एल एक पॉपुलर सेडान है। इस कार में 2.8-लीटर वी 6 इंजन दिया गया है जो 270 बीएचपी की पावर और 580 एनएम टॉर्क जेनरेट करता है। इस कार की कीमत 1.3 करोड़ रुपये है।

मर्सिडीज-बेंज S500

ऐश्वर्या के कार कलेक्शन में मर्सेडीज बेंज S500 एक प्रमुख कार है। एस-क्लास में 4.7-लीटर वी 8 इंजन दिया गया है जो 453 बीएचपी की पावर और 700 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है। इस कार की कीमत लगभग 1.4 करोड़ रुपये है।

मर्सेडीज बेंज S350d

ऐश्वर्या को कई बार अभिषेक बच्चन के साथ W221 मर्सिडीज-बेंज S350d में स्पॉट किया जा चुका है। इस कार में 3.0-लीटर वी 6 बाय-टर्बो इंजन दिया गया है जो 232 बीएचपी की मैक्सिमम पावर और 540 एनएम का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। S350d की न्यू जेनरेशन कार की कीमत 1.33 करोड़ रुपये है।

बेंटले कॉन्टिनेंटल जी.टी.

कॉन्टिनेंटल जीटी में 6.0-लीटर ट्विन-टर्बो W12 इंजन दिया गया है जो 552 बीएचपी की पावर और 650 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है जिससे इस कार को 318 किमी / घंटा तक की अधिकतम रफ़्तार मिलती है।

मर्सेडीज GL63 AMG

मर्सिडीज-एएमजी जीएल 63 में 5.5-लीटर ट्विन-टर्बो वी 8 इंजन लगाया गया है जो 549 बीएचपी की पावर और 760 एनएम का पीक टॉर्क जेनरेट करता है।

Published on:
01 Nov 2019 12:00 pm
Also Read
View All