कार रिव्‍यूज

अब भारत में चलेंगे अमेजन के इलेक्ट्रिक रिक्शा, जेफ बेजोस ने दिखाई पहली झलक

कंपनी आने वाले दिनों में पर्यावरण को कम नुकसान पहुंचाने वाले वाहन विकल्प को लाने वाली है। हालांकि कंपनी ने अभी तक इस बात का खुलासा नहीं किया है कि ये वाहन बाकी कंपनियों के लिए होंगे या नहीं
less than 1 minute read
• •
Updated: 20 Jan 2020, 2:37 PM IST
amazon electric rikshaw
amazon electric rikshaw

नई दिल्ली: अमेजन के सीईओ जेफ बेजोस ने अपनी भारत यात्रा के दौरान भारत में इलेक्ट्रिक वाहन का निर्माण करने की बात कही । अब बेजोस ने अपने ट्विटर अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है जिसमें इन इलेक्ट्रिक डिलीवरी रिक्शा की झलक दिखाई है।

इस वीडियो में जेफ बेजोस खुद इन इलेक्ट्रिक रिक्शा को चलाते हुए देखे जा सकते है। अमेजन भारत में कार्बन रहित डिलीवरी वाहन लाने की योजना के तहत इन इलेक्ट्रिक वाहनों का निर्माण किया है।

जेफ बेजोस ने इस वीडियो को शेयर करते हुए ट्विटर पर लिखा है कि "हम भारत में इलेक्ट्रिक डिलीवरी रिक्शा की नई खेप उतार रहे है। पूर्ण इलेक्ट्रिक। शून्य इलेक्ट्रिक।"

अमेजन की यह इलेक्ट्रिक डिलीवरी रिक्शा के रेंज, चार्जिंग आदि के बारें में कंपनी ने कोई जानकारी नहीं दी है, इसके साथ ही कंपनी ने इससे जुड़ी अन्य जानकारियों का खुलासा नहीं किया है। कंपनी आने वाले दिनों में पर्यावरण को कम नुकसान पहुंचाने वाले वाहन विकल्प को लाने वाली है। हालांकि कंपनी ने अभी तक इस बात का खुलासा नहीं किया है कि ये वाहन सिर्फ अमेजन के लिए उपलब्ध होंगे या बाकी कंपनियों के लिए भी ।

Updated on:
20 Jan 2020, 2:37 PM IST
Published on: