7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गिनीज़ बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ Hyundai Kona का नाम, जानें इसका कारनामा

अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर इस कार ने ऐसा किया है जिसकी वजह से इसको गिनीज़ बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में जगह दी गई है। तो चलिए आप भी जान ही लीजिए कि इस कार ने ऐसा क्या किया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Vineet Singh

•

Updated: 18 Jan 2020, 3:17 PM IST

Hyundai Kona Electric

Hyundai Kona Electric

नई दिल्ली :Hyundai Kona भारत की पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी कार है। इस कार को साल 2019 में लॉन्च किया गया था। इस कार ने अब एक चौंकाने वाला काम किया है जिसके बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं। दरअसल इस कार ने अब अपना नाम गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज करवाया है। इस कार को 'हाइएस्ट अल्टीट्यूड अचीव्ड इन ऐन इलेक्ट्रिक कार ' कैटिगिरी में जगह दी गई है। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर इस कार ने ऐसा किया है जिसकी वजह से इसको गिनीज़ बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में जगह दी गई है। तो चलिए आप भी जान ही लीजिए कि इस कार ने ऐसा क्या किया है।

Hollywood के जोकर के पास है ये धांसू कार और बाइक, जानिए कीमत और खासियत

आपको बता दें कि इस कार ने ऐसा करनामा कर दिखाया है जिसके बारे में जानकर आपको भी हैरानी होगी। दरअसल हुंडई कोना इलेक्ट्रिक को तिब्बत में सवूला पास पर 5,731 मीटर की ऊंचाई पर ड्राइव किया गया। कोना पहली इलेक्ट्रिक कार है जिसे इतनी ऊंचाई पर ड्राइव किया गया है। भारत में यह कार 39.2 kWh लीथियम आयन बैटरी के साथ आती है।

यह कंपनी की पहली इलेक्ट्रिक कार है। ह्यूंदै कोना एक बार फुल चार्ज होने पर 452 किलोमीटर तक चलेगी। यह अभी आने वाली इलेक्ट्रिक गाड़ियों के लिहाज से काफी अच्छी रेंज है। कोना इलेक्ट्रिक को सामान्य चार्जर से 6 घंटे 10 मिनट में फुल चार्ज किया जा सकता है। वहीं, डीसी फास्ट चार्जर से यह इलेक्ट्रिक एसयूवी 57 मिनट में 80 पर्सेंट चार्ज हो जाएगी।

452 किमी की रेंज

ह्यूंदै कोना एक बार फुल चार्ज होने पर 452 किलोमीटर तक चलेगी। यह अभी आने वाली इलेक्ट्रिक गाड़ियों के लिहाज से काफी अच्छी रेंज है। कोना इलेक्ट्रिक को सामान्य चार्जर से 6 घंटे 10 मिनट में फुल चार्ज किया जा सकता है। वहीं, डीसी फास्ट चार्जर से यह इलेक्ट्रिक एसयूवी 57 मिनट में 80 पर्सेंट चार्ज हो जाएगी। इसकी टॉप स्पीड 200 किलोमीटर प्रति घंटा है।

Tata Nexon EV होगी 35 एडवांस कनेक्टेड फीचर्स के साथ लॉन्च, एमजी हेक्टर और किआ सेल्टॉस को मिलेगी कड़ी टक्कर

फीचर्स

लेदर सीट्स, स्टीयरिंग वील पर लेदर फिनिश और डैशबोर्ड पर सॉफ्ट टच इसके कैबिन को प्रीमियम फील देते हैं। इसमें 10-वे पावर अजस्टेबल ड्राइवर सीट, इलेक्ट्रिक पार्किंग ब्रेक, चार्ज मैनेजमेंट, एनर्जी इन्फर्मेशन, वेंटिलेटेड और हीटेड फ्रंट सीट्स, वॉयस रिकग्निशन, बटन टाइप शिफ्ट-बाय-वायर टेक्नॉलजी, पैडल शिफ्टर्स, यूटिलिटी मोड और ऐंड्रॉयड ऑटो व ऐपल कारप्ले के साथ 7-इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम जैसे फीचर्स हैं।