4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hollywood के जोकर के पास है ये धांसू कार और बाइक, जानिए कीमत और खासियत

इस मौके पर आज हम आपको हॉलीवुड के जोकर की लग्जरी लाइफ के बारे में बताने जा रहे हैं जिसमें उनकी कार और बाइक भी शामिल हैं। आज हम आपको जोकिन फीनिक्स की उस कार और बाइक के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें वो चलना पसंद करते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Vineet Singh

•

Updated: 17 Jan 2020, 5:32 PM IST

 joaquin phoenix car and bike

joaquin phoenix car and bike

नई दिल्ली: हाल ही में हुए 25वें क्रिटिक्स च्वाइस अवॉर्ड में इस साल बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड जोकिन फीनिक्स ( joaquin phoenix ) को मिला है। इसके अलावा वो गोल्डन ग्लोब अवार्ड ( Golden Globe Awards ) भी अपने नाम कर चुके हैं। जी हां वही जोकिन फीनिक्स जिन्होंने साल 2019 में आई हॉलीवुड फिल्म ' जोकर ' से सबको अपनी अदाकारी का लोहा मनवाया था। आपको बता दें कि इस फिल्म में जोकर की हंसी ने लोगों को हैरान कर दिया था। अब जोकिन की फिल्म और वो खुद ऑस्कर अवार्ड ( Oscar Award ) की रेस में शामिल हैं। इस मौके पर आज हम आपको हॉलीवुड के जोकर की लग्जरी लाइफ के बारे में बताने जा रहे हैं जिसमें उनकी कार और बाइक भी शामिल हैं। आज हम आपको जोकिन फीनिक्स की उस कार और बाइक के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें वो चलना पसंद करते हैं।

Tata Nexon EV होगी 35 एडवांस कनेक्टेड फीचर्स के साथ लॉन्च, एमजी हेक्टर और किआ सेल्टॉस को मिलेगी कड़ी टक्कर

Lexus RX350

इंजन और पावर : लेक्सस आरएक्स के हर मॉडल में 3.5-लीटर वी6 पेट्रोल इंजन लगाया गया है। जहां तक आरएक्स 350 का सवाल है, तो इस गाड़ी में 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दिया गया है।

कीमत : जोकर की इस कार की बात करें तो इसकी कीमत तकरीबन 99 लाख रुपये है।

ऐसे बढ़ा सकते हैं बाइक का माइलेज, नहीं पड़ेगी मैकेनिक के यहां चक्कर लगाने की ज़रूरत

Ducati Desmosedici

इंजन और पावर : इंजन और पावर की बात की जाए तो इस बाइक में 998 सीसी का Desmosedici Stradale R इंजन दिया गया है जो कि 221 बीएचपी की पावर और 111 न्यूटन मीटर का पीक टॉर्क जनरेट करता है। बाइक में हल्के इंजन कम्पोनेंट्स का इस्तेमाल किया गया है और इसमें बड़ा एयर इनटेकदिया गया है। इस बाइक में Akrapovic रेस एग्जॉस्ट सिस्टम ऑप्शनल दिया गया है, जो पावर आउटपुट को 234 केजी तक बढ़ाता है। बाइक को हल्के कम्पोनेंट्स के इस्तेमाल से हल्का किया गया है।

कीमत : भारत में इस बाइक की कीमत की बात करें तो ये तकरीबन 51,52,031 रुपये के आसपास एक्सपोर्ट की जा सकती है।