4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Tata Nexon EV होगी 35 एडवांस कनेक्टेड फीचर्स के साथ लॉन्च, एमजी हेक्टर और किआ सेल्टॉस को मिलेगी कड़ी टक्कर

कनेक्टेड फीचर्स की वजह से ये कार बेहद ही हाईटेक बन जाती है। आपको बता दें कि भारत में अभी किआ सेल्टॉस , एमजी हेक्टर और हुंडई वेन्यू जैसी कनेक्टेड कारें मौजूद हैं। इन कारों को टाटा नेक्सॉन ईवी से कड़ी टक्कर मिलेगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Vineet Singh

•

Updated: 17 Jan 2020, 2:35 PM IST

Tata Nexon EV Connected Features

Tata Nexon EV Connected Features

नई दिल्ली: Tata Motors जल्द ही भारत में अपनी इलेक्ट्रिक एसयूवी Tata Nexon EV को भारत में लॉन्च करने जा रहा है। आपको बता दें कि टाटा नेक्सॉन ईवी को भारत में 28 जनवरी को लॉन्च किया जाने वाला है। इस कार के बारे में एक बड़ी जानकारी सामने आई है जिसके मुताबिक़ ये कार 35 कनेक्टेड कार फीचर्स से लैस की जाएगी। कनेक्टेड फीचर्स की वजह से ये कार बेहद ही हाईटेक बन जाती है। आपको बता दें कि भारत में अभी किआ सेल्टॉस , एमजी हेक्टर और हुंडई वेन्यू जैसी कनेक्टेड कारें मौजूद हैं। इन कारों को टाटा नेक्सॉन ईवी से कड़ी टक्कर मिलेगी।

ऐसे बढ़ा सकते हैं बाइक का माइलेज, नहीं पड़ेगी मैकेनिक के यहां चक्कर लगाने की ज़रूरत

आपको बता दें कि Tata Nexon EV तीन वेरियंट ( XM, XZ+ और XZ+ LUX) में लॉन्च की जाएगी जिनमें हाईटेक फीचर्स मिलेंगे। टाटा नेक्सॉन ईवी कंपनी के नए ZConnect ऐप्लिकेशन के साथ आएगी। कंपनी ने कहा है इस ऐप्लिकेशन में 35 अडवांस्ड कनेक्टेड कार फीचर्स मिलेंगे। इनमें एसयूवी के स्टैटिस्टिक्स, रिमोट ऐक्सेस, सेफ्टी और सिक्यॉरिटी आदि से जुड़े फीचर शामिल हैं। जेडकनेक्ट स्मार्टफोन मोबाइल ऐप्लिकेशन के रूप में उपलब्ध होगा और यह इलेक्ट्रिक नेक्सॉन की लॉन्चिंग के साथ लाइव होगा।

टाटा की जेडकनेक्ट टेक्नॉलजी में मौजूदा चार्ज लेवल की रिमोट मॉनिटरिंग, मौजूद रेंज, चार्जिंग हिस्ट्री और नजदीकी चार्जिंग स्टेशन की जानकारी समेत अन्य फीचर मिलेंगे। इसके अलावा जेडकनेक्ट मोबाइल ऐप के माध्यम से आप नेक्सॉन ईवी को कार लॉक/अनलॉक, लाइट ऐंड हॉर्न ऐक्टिवेशन और एसी स्विच ऑन समेत अन्य फंशन्स को कंट्रोल करने के लिए रिमोट कमांड दे सकते हैं।

आपको ये बात जानकर काफी हैरानी होगी कि जेडकनेक्ट ऐप ऐक्सिडेंट होने की स्थिति में आपको तुरंत नोटिफाई करेगा जिससे आप उस खतरनाक स्थिति में ही ना पहुंचे और खुद को पूरी तरह से सुरक्षित भी रख सकें। इसके साथ ही ये ऐप आपको पैनिक नोटिफिकेशन और इमर्जेंसी एसओएस भेजेगा। इसके अलावा कार चोरी होने की स्थिति में आप कॉल सेंटर के माध्यम से रिमोट इम्मोबिलाइजेशन सर्विस के लिए रिक्वेस्ट कर सकते हैं। इनके अलावा जेडकनेक्ट में यूजर्स को कई और फीचर्स मिलेंगे।

बैटरी और पावर

इलेक्ट्रिक नेक्सॉन में 30.2 kWh लिथियम-आयन बैटरी पैक है। बैटरी पैक को फ्लोर के नीचे दिया गया है, जो बॉडी रोल को कम करने में मदद करेगा। इस इलेक्ट्रिक एसयूवी में दिया गया इलेक्ट्रिक मोटर 129ps का पावर और 245Nm पीक टॉर्क जेनरेट करता है।

रेंज

कंपनी ने दावा किया है कि एक बार फुल चार्ज करने के बाद आप इस एसयूवी को 300 किलोमीटर से ज्यादा दूर तक चला सकते हैं। डीसी फास्ट चार्जर की मदद से आप इस कार की बैटरी को महज 60 मिनट में 0 से 80 पर्सेंट तक चार्ज कर सकते है। वहीं, स्टैंडर्ड 15A AC चार्जर से बैटरी को फुल चार्ज करने में करीब 8-9 घंटे का समय लगेगा।

ऐसे बढ़ा सकते हैं बाइक का माइलेज, नहीं पड़ेगी मैकेनिक के यहां चक्कर लगाने की ज़रूरत

कीमत

अगर बात करें इस कार की कीमत की तो नेक्सॉन इलेक्ट्रिक 15 से 17 लाख रुपये की कीमत में आसपास लॉन्च हो सकती है।