4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नवंबर में बिकीं 14005 Kia Seltos कारें, हर महीने तेजी से बढ़ रही है डिमांड

किआ सेल्टोस ( Kia Seltos ) को खूब पसंद कर रहे हैं ग्राहक ये एक कॉम्पैक्ट एसयूवी है जिसमें मिलता है काफी स्पेस इस एसयूवी ने नवंबर महीने में की रिकॉर्ड तोड़ बिक्री
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Vineet Singh

•

Updated: 2 Dec 2019, 4:53 PM IST

नई दिल्ली:Kia Seltos को लॉन्चिंग से लेकर अब तक ग्राहकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है और इस कॉम्पैक्ट एसयूवी की डिमांड बढ़ती ही जा रही है। ये एसयूवी बेहद ही हाईटेक फीचर्स से लैस है। आपको जानकर हैरानी होगी कि नवंबर में सेल्टॉस के 14,005 यूनिट्स की बिक्री की गई है इस आंकड़े के साथ Kia Seltos देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी रही। बिक्री के मामले में Seltos पहले नंबर पर आ चुकी है। तो चलिए जानते हैं क्या है इस एसयूवी की खासियत।

सेफ ड्राइविंग अवेयरनेस के लिए जेके टायर कॉन्स्टीट्यूशन क्लब ऑफ़ इंडिया रैली का आयोजन

अगस्त में कंपनी ने 6,236 सेल्टॉस कारों की बिक्री की थी जिसके बाद सितंबर महीने में ये आंकड़ा 7,754 यूनिट रहा। सितंबर के मुकाबले अक्टूबर में सेल्टॉस की सेल्स में करीब 65 पर्सेंट का इजाफा हुआ है। अक्टूबर में 12,854 यूनिट सेल्टॉस की बिक्री हुई। बिक्री में बढ़ोतरी का सिलसिला नवंबर में भी जारी रहा। नवंबर में 14,005 किआ सेल्टॉस बिकी हैं। इस एसयूवी को खूब पसंद किया जा रहा है। तो चलिए जानते हैं कि आखिर क्या है इस एसयूवी की खासियत।

यूवीओ कनेक्टेड एयर प्यूरीफायर

Kia Seltos में यूवीओ एयर प्यूरीफायर दिया गया है। यूवीओ एक कनेक्टेड टेक्नोलॉजी है। ये फ़िल्टर इस कार के एयर कंडीशनर में लगा हुआ है। इस एयर प्यूरीफायर की वजह से कार के अंदर की हवा 99 फीसदी तक साफ़ हो जाती है और अंदर बैठने वाला हर शख्स कार के बाहर के पॉल्यूशन से बचा रहता है।

बोस स्पीकर

इस कार में बोस के 8 सराउंड साउंड स्पीकर दिए गए हैं जो इसे म्यूजिक लवर्स के लिए बेहद ही ख़ास बनाते हैं। ये स्पीकर कार में लगने वाले नॉर्मल स्पीकर से काफी अलग हैं तो ऐसे में आपको अपनी कार में बेहतरीन साउंड क्वालिटी मिलेगी।

फ्रंट कूलिंग सीट्स

इस कार में फ्रंट कूलिंग सीट दी गई हैं। इन सीट्स की खासियत ये है कि ये अपने आप ही ठंडी हो जाती हैं और आपको एयर कंडीशनर चलाने की भी जरूरत नहीं पड़ती है। ये सीट्स कम्फर्ट और टेक्नोलॉजी के हिसाब से काफी बेहतरीन हैं।

इंतजार खत्म ! कल दिखेगी Tata Altroz की पहली झलक, हो सकता है कीमत का खुलासा

6 एयरबैग

इस कॉम्पैक्ट एसयूवी में 6 एयरबैग्स ( airbags ) दिए गए हैं, जो कि अंदर बैठे यात्रियों को सुरक्षा प्रदान करते हैं। क्रैश सेफ्टी के लिए ड्राइवर और फ्रंट सीट पर बैठने वाले यात्री के लिए एयरबैग दिए गए हैं। एयरबैग्स स्टार्ट होकर अंदर बैठे यात्रियों की चोट के जोखिम को कम करता है।