4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ये फीचर्स बनाते हैं Kia Seltos को अपने सेगमेंट की सबसे बेहतरीन कार, आज ही जान लें

Kia Seltos में दिया गया है एयर प्यूरीफायर सेफ्टी के लिए कार में लगाए गए हैं एयर बैग कीमत भी रखी गई है बेहद कम
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Vineet Singh

•

Updated: 22 Aug 2019, 8:01 PM IST

kia-seltos-main-1563945735.jpg

नई दिल्ली: भारतीय बाजार में Kia Seltos को लॉन्च कर दिया गया है। Kia Motors की ये पहली कार है जिसे भारत में लॉन्च किया गया है। आपको बता दें कि सेल्टॉस अपने सेगमेंट के हिसाब से काफी हाईटेक कार है जिसका काफी समय से इन्तजार किया जा रहा था और अब ये लॉन्च हो चुकी है।

आपको बता दें कि किआ सेल्टॉस में ऐसे कई सारे फीचर्स दिए गए हैं जो इसे ख़ास बनाते हैं और और कई फीचर्स तो ऐसे हैं जो कि पहली बार इस सेगमेंट की कार में दिए गए हैं। तो चलिए आज हम आपको इस कार के ऐसे ही फीचर्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो इस कार को बाकी कारों से अलग बनाती है।

यूवीओ कनेक्टेड एयर प्यूरीफायर

Kia Seltos में यूवीओ एयर प्यूरीफायर दिया गया है। यूवीओ एक कनेक्टेड टेक्नोलॉजी है। ये फ़िल्टर इस कार के एयर कंडीशनर में लगा हुआ है। इस एयर प्यूरीफायर की वजह से कार के अंदर की हवा 99 फीसदी तक साफ़ हो जाती है और अंदर बैठने वाला हर शख्स कार के बाहर के पॉल्यूशन से बचा रहता है।

बोस स्पीकर

इस कार में बोस के 8 सराउंड साउंड स्पीकर दिए गए हैं जो इसे म्यूजिक लवर्स के लिए बेहद ही ख़ास बनाते हैं। ये स्पीकर कार में लगने वाले नॉर्मल स्पीकर से काफी अलग हैं तो ऐसे में आपको अपनी कार में बेहतरीन साउंड क्वालिटी मिलेगी।

फ्रंट कूलिंग सीट्स

इस कार में फ्रंट कूलिंग सीट दी गई हैं। इन सीट्स की खासियत ये है कि ये अपने आप ही ठंडी हो जाती हैं और आपको एयर कंडीशनर चलाने की भी जरूरत नहीं पड़ती है। ये सीट्स कम्फर्ट और टेक्नोलॉजी के हिसाब से काफी बेहतरीन हैं।

6 एयरबैग

इस कॉम्पैक्ट एसयूवी में 6 एयरबैग्स दिए गए हैं, जो कि अंदर बैठे यात्रियों को सुरक्षा प्रदान करते हैं। क्रैश सेफ्टी के लिए ड्राइवर और फ्रंट सीट पर बैठने वाले यात्री के लिए एयरबैग दिए गए हैं। एयरबैग्स स्टार्ट होकर अंदर बैठे यात्रियों की चोट के जोखिम को कम करता है।