4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भारत में लॉन्च हुई kia Seltos, जानें क्या है इसकी खासियत

Kia Seltos भारत में लॉन्च बेहतरीन हाईटेक फीचर्स से हैं लैस Kia की पहली कार होगी सेल्टॉस
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Vineet Singh

•

Updated: 22 Aug 2019, 3:39 PM IST

kia seltos

नई दिल्ली: Kia Seltos SUV को आज (22 अगस्त) भारत में लॉन्च कर दिया गया है । Kia Motors पहली बार Seltos से भारत में एंट्री करने जा रहा है। Kia एक साउथ कोरियन कंपनी है। बता दें कि भारत में पहले ही इस कार को अनवील किया जा चुका है और इसकी बुकिंग भी चल रही है और इसकी लॉन्चिंग के बाद ग्राहकों तक इसे डिलीवर करने का काम शुरू कर दिया जाएगा।

इसकी शुरुआती कीमत 9.69 लाख रुपये है। मार्केट में इसकी टक्कर एमजी हेक्टर, टाटा हैरियर और ह्यूंदै क्रेटा जैसी एसयूवी से होगी। सेल्टॉस 7 कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। आपको बता दें कि किया सेल्टॉस को हाईटेक फीचर्स से लैस किया गया है जिनके जो शायद अभी तक महंगी कारों में ही मिलते थे।

इंजन

सेल्टॉस में इंजन के तीन विकल्प होंगे। इनमें 138hp पावर वाला 1.4-लीटर पेट्रोल टर्बोचार्ज्ड, 115hp पावर वाला 1.5-लीटर पेट्रोल और 113hp पावर वाला 1.5-लीटर डीजल इंजन शामिल हैं। ये तीनों इंजन बीएस6 एमिशन नॉर्म्स के अनुरूप हैं।

फीचर्स

आपको बता दें कि किआ सेल्टॉस में फ्रंट कूलिंग सीट्स दी गई हैं जो सामने की दोनों सीट्स पर मौजूद हैं। इन कूलिंग सीट्स की खासियत ये है कि इनपर बैठने पर AC वाली ठंडक मिलती है। ये सीट्स आपको बिना एयर कंडीशनर चलाए भी ठंडक देते हैं। इसके अलावा सेल्टॉस में पहली बार यूवीओ एयर प्यूरीफायर दिया गया है जो कार के अंदर की एयर को अच्छे से प्यूरीफाई कर देता है।

किआ सेल्टॉस कनेक्टेड कार है। इसमें UVO Connect नाम का कनेक्टिविटी सिस्टम है। इस कनेक्टेड कार टेक्नॉलजी में 5 कैटिगरी (नेविगेश, सेफ्टी और सिक्यॉरिटी, वीइकल मैनेजमेंट, रिमोट कंट्रोल और कन्वीनियेंस) के तहत 37 स्मार्ट फीचर्स दिए गए हैं। इन फीचर्स से आपको लाइव लोकेशन ट्रैक करने और कार के फीचर्स को बाहर से कंट्रोल करने समेत कई सुविधाएं मिलती हैं।

आपको बता दें कि Kia Seltos में 10.25 इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। अलावा एसयूवी में बोस के 8-स्पीकर साउंड सिस्टम, 8 इंच हेड्स-अप डिस्प्ले, एयर प्यूरिफायर, रियर सीट वाले पैसेंजर्स के लिए एसी वेंट और 360 डिग्री पार्किंग कैमरा जैसे फीचर्स भी हैं।

सेफ्टी फीचर्स

सेफ्टी के लिए एसयूवी में 6-एयरबैग्स, एबीएस, इलेक्ट्रॉनिक स्टैबिलिटी कंट्रोल, वीइकल स्टैबिलिटी मैनेजमेंट, हिल स्टार्ट असिस्ट, फ्रंट व रियर पार्किंग सेंसर्स और ब्लाइंड स्पॉट व्यू मॉनिटर जैसे सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं। सेल्टॉस के रियर-व्यू मिरर्स में तीन बटन हैं, जिनका उपयोग रोड साइड असिस्टेंस बुलाने या इमर्जेंसी में कॉल सेंटर को मेसेज भेजने के लिए किया जा सकता है।